Bihar

अमित शाह कल आएंगे बिहार, दौरे से ठीक पहले सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा के तेवर गरम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 सितंबर को सीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनभावना रैली को गृह मंत्री संबोधित करेंगे जबकि अगले दिन 24 सितंबर, शनिवार को किशनगंज में दो अलग-अलग बैठकों में शिरकत करेंगे. गृह मंत्री के आगमन से ठीक पहले भाजपा ने सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया है.

बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया

गृह मंत्री के इस सीमांचल दौरे को कई मायनों में अहम माना जा रहा है. भाजपा अमित शाह के कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटी है. गृह मंत्री के दौरे से पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि सीमांचल में अनेकों समस्याएं खड़ी हो रही है. कहा कि वैसे भी यहां सीमित रोजगार है उपर से अगर घुसपैठ होता है तो स्वभावित है कि समस्याएं खड़ी होगी.

बिहारी मुसलमानों के हक की बात भी कही…

संजय जायसवाल ने कहा कि इन्हीं घुसपैठियों की वजह से आज स्थानीय बिहारी मुसलमान गरीब से गरीब होते जा रहे हैं. भाजपा का मानना है कि ये देश सभी धर्मों का है. यहां हिंदु-मुस्लिम सभी प्रेम से रहें लेकिन यह बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए देश हरगिरज नहीं है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अमित शाह के आगमन को लेकर कहा कि गृह मंत्री के इस दौरे से आतंक की जड़ें हिल जाएंगी.

बांग्लादेशी घुसपैठियों से विपक्षी दल को फायदा- शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने भी बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हमला बोला और कहा कि विपक्षी दल अपने वोट बैंक के लिए ऐसे लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं. गृहमंत्री के दौरे से सीमांचल में घुसपैठियों को कड़ा संदेश मिलेगा. शाहनवाज हुसैन बुधवार को भागलपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस रैली में कई जिलों के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे. वहीं अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता लगातार जनसंपर्क भी कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

4 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

20 घंटे ago