Bihar

कभी देखा है इतना ईमानदार कैदी? कैदी को ही ​​​​​​​पकड़ा दी हथकड़ी, बाइक पर पीछे बिठाकर ले गया पुलिसवाला

बिहार के सिवान जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक पुलिस वाले और कैदी का है। इसमें आपको एक कैदी की ईमानदारी और एक पुलिस वाले का लापरवाही भरा भरोसा दिखेगा। यह वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है, जिसे इंटरनेट मीडिया पर अब जारी किया गया है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल समीप का है।

रात के आठ बजे सिपाही और कैदी जा कहां रहे थे 

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल परिसर में एक कैदी हथकड़ी लगे खुद का रस्सी पकड़े हुए काफी देर से टहल रहा था। इसके बाद एक सिपाही बाइक लेकर अस्पताल परिसर पहुंचता है। उस कैदी को बाइक के पीछे बिठाकर मुस्कुराते हुए लेकर चला जाता है। हालांकि प्रशासन पर यह सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि रात्रि 8:00 बजे एक सिपाही कैदी को लेकर आखिर कहां जा रहा था।

पुलिस हिरासत से भागते रहे हैं कैदी

गौरतलब है कि सिवान जिले में हथकड़ी के साथ कैदी के फरार होने का कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते 28 मई 2022 को कोर्ट में पेशी के बाद एक विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उसे सीवान उत्पाद न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच वह मौके पर तैनात पुलिस को धक्का देकर कैदी हथकड़ी के साथ फरार हो गया था। कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।

फरार कैदी की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के कथुआं सारनपुर निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई थी। ऐसे ही पुलिसिया लापरवाही एक और मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

थानाध्यक्ष ने कही ये बात

इस मामले में नगर थाने के थानाध्यक्ष जयशंकर पंडित ने बताया कि यह होमगार्ड जवान पहले सदर अस्पताल में पोस्टेड था। अब किसी थाना में पदस्थापित है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

42 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

1 घंटा ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago