बिहार हेड टीचर के 40 हजार से अधिक पदों के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग के बीपीएससी हेड टीचर पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक फिर से खोल दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो बिहार हेड टीचर वैकेंसीज के लिए पिछली दफा खुले एप्लीकेशन लिंक से अप्लाई न कर पाएं हों, वे इस मौके का फायदा उठाकर इस बार आवेदन कर सकते हैं. ये पद गवर्नमेंट ऑफ बिहार के एजुकेशन डिपार्टमेंट के लिए हैं, जिनके माध्यम से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी. एप्लीकेशन लिंक कल यानी 09 सितंबर से एक्टिव हो गया है.

आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देखें यहां –

    • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए 40506 पद भरे जाएंगे.
    • 09 सितंबर को खुला एप्लीकेशन लिंक 23 सिंतबर 2022 तक खुला रहेगा.
    • इसके बाद एडिट विंडो खुलेगी 30 सितंबर 2022 से.
    • परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाने के लिए कैंडिडेट्स बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – bpsc.bih.nic.in
    • जबकि आवेदन करने के लिए आपको बीपीएससी की onlinebpsc.bihar.gov.in नाम की वेबसाइट पर जाना होगा.

    • इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तय की गई है.
    • बीपीएससी बिहार हेड टीचर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दो बार टल चुका है.
    • बीपीएससी हेड टीचर के कुल 40,506 पदों में से 13,761 पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.

इस डायरेक्ट लिंक से अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें –

    • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी onlinebpsc.bihar.gov.in पर.
    • यहां होमपेज पर Apply Online नाम का लिंक दिया होगा, उस पर क्लिक करें.
    • अब रजिस्टर करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
    • अगले स्टेप में एप्लीकेशन फीस भरें.
  • फॉर्म सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें. ये भविष्य में काम आ सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

36 मिनट ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

44 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

1 घंटा ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

5 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 घंटे ago