Bihar

हमला नीतीश पर, पलटवार जीतनराम मांझी का: कानून राज नहीं होता तो गिरिराज सिंह बिना गार्ड बाइक पर कैसे घूमते

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बेगूसराय में मंगलवार को हुए गोलीकांड को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यदि बिहार में कानून का राज नहीं होता तो गिरिराज सिंह बेगूसराय की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा के मोटरसाइकिल पर ऐसे नहीं घूम रहे होते। एनसीआर का आंकड़ा बताता है कि देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में है, पर गिरिराज सिंह को वहां रामराज लगेगा। गिरिराज सिंह जैसे लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं। अपने ट्वीट के साथ उन्होंने गिरिराज सिंह का मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर जाते हुए एक फोटो भी टैग किया है।

गौरतलब है कि बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर 11 लोगों को गोली मार दी गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बेगूसराय में घटना के दौरान गश्ती पर रही 7 पुलिस टीम के प्रभारी निलंबित कर दिए गए हैं। कई टीमें घटना की छानबीन में लगाई गई हैं। पटना, लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, खगड़िया पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और जगह-जगह चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले बेगूसराय सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गोलीबारी में मारे गये बरौनी के हाजीपुर के चंदन कुमार के परिजनों से मिले। गिरिराज सिंह ने कहा कि मंगलवार की घटना जंगलराज का परिचायक है। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। केंद्रीय मंत्री ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ तथा घायलों को इलाज के लिए 50 लाख रुपये देने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 30 किलोमीटर तक बदमाश गोलीबारी करते रहे और नीतीश सरकार की पुलिस तमाशबीन बनी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

40 सेकंड ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

6 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

7 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

8 घंटे ago