Bihar

बिहार: हाजत में युवक की मौ’त के बाद कटिहार में ग्रामीणों का ब’वाल, एक दर्जन पुलिसकर्मी ज’ख्मी

कटिहार जिले के प्राणपुर थाने के हाजत में बंद आरोपित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में बवाल कर दिया। यहां तोड़फोड़ के साथ-साथ आग लगाने की कोशिश भी की गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इस हमले में एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पुलिसकर्मी जान बचाकर भागते दिखाई दिए। इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए कई थानों की पुलिसफोर्स को मौके पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आम डोल गांव से एक मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार की रात प्रमोद कुमार नामक युवक को हाजत में बंद किया। देर रात बन्दी को पीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की जानकारी होते ही मृतक के स्वजन व ग्रामीण दर्जनों की संख्या में थाना का घेराव कर तोड़ फोड़ की। पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। शराब तस्करी के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल थाने में तनाव का माहौल है।

SP बोले- जांच हो रही है : 

बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर ही रही थी कि अचानक शनिवार को प्रमोद की संदेहास्पद हालात में मौत हो गयी। जिसके बाद परिजन थाने पर पहुंच गए, आरोप लगाने लगे कि प्रमोद की मौत पुलिस पिटाई से हुई है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि “पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

1 घंटा ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

15 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

15 घंटे ago