बिहार में गठबंधन बदलने के पहले नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर और बाढ़ जैसे इलाकों का दौरा किया था। नीतीश कुमार का बख्तियारपुर से खास जुड़ाव रहा है और आज जनता दरबार कार्यक्रम में बख्तियारपुर से ही आए एक युवक ने सरकार के अधिकारियों की मुख्यमंत्री के सामने खोल दी। दरअसल, इस युवक ने जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचकर बताया कि कैसे उनके दौरे के वक्त टेंट वाले से भाड़े पर लेकर स्ट्रीट लाइट लगा दी गई थी और मुख्यमंत्री के वापस होते ही वह इस स्ट्रीट लाइट खोल दी गई।
बख्तियारपुर से आए फरियादी युवक ने जैसे ही नीतीश कुमार के सामने सच बोलना शुरू किया तो नीतीश कुमार ने उसे तुरंत टोका। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो गैबे ना किए थे जी, हम जब गए थे तो वहां बोले क्यों नहीं, बोलना ना चाहिए था। फरियादी युवक ने नीतीश कुमार को जवाब देते हुए कहा कि आपसे मिलने की चाहत थी लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई ,इसलिए जनता दरबार कार्यक्रम में आए हैं। युवक ने कहा कि उसके इलाके में जो पानी की टंकी लगी है उससे सप्लाई नहीं हो पा रहा। इसके बाद उसने स्ट्रीट लाइट वाली कहानी बयां कर दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े अधिकारियों और पटना डीएम को बुलाया। उनसे पूछा कि आखिर स्ट्रीट लाइट काम क्यों नहीं कर रहे। पटना डीएम ने कहा कि स्ट्रीट लाइट योजना पर अभी काम होना है, योजना की मंजूरी मिल चुकी है। नीतीश कुमार के सामने बख्तियारपुर के युवक ने अधिकारियों की पोल खोल दी लेकिन नीतीश कुमार अधिकारियों की सफाई पर भरोसा करके आगे बढ़ गए। अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…