Bihar

पत्नी का भतीजे के साथ था अवैध संबंध, गुस्साये पति ने दोनों की जबरन करा दी शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में एक नाबालिग युवक को अपनी चाची से इश्क लड़ाना खासा महंगा पड़ गया. मामला पूर्णिया जिला से जुड़ा है जहां इन दिनों एक महिला की उसके भतीजे से जबरन शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना बनमनखी थाना के पिपरा गांव की बताई जाती है.

बताया जा रहा है कि महिला के पति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर जबरन अपने नाबालिग भतीजा की शादी अपनी पत्नी के साथ करवा दी. आरोप है कि भतीजा और चाची के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध था जिस कारण महिला के पति समेत अन्य लोग उससे नाराज थे और इस संबंध का विरोध कर रहे थे.

इसी नाराजगी के कारण गांव के लोगों ने मिलकर जबरन नाबालिग भतीजे की शादी अपनी चाची से करवा दी. वायरल वीडियो में कुछ लोग मिलकर दोनों को एक दूसरे से पहले वरमाला पहनवाते हैं फिर लड़का को महिला को सिंदूर लगाने के लिए दबाव डाला जाता है. हालांकि युवक ऐसा नहीं करना चाह रहा है लेकिन जबर्दस्ती करने पर वह अनमने ढंग से यह सारा काम करता है.

इस बाबत बनमनखी थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है लेकिन अभी तक किसी ने इस मामले में थाना में आवेदन नहीं दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

‘बिहार में शराब से ‘खादी और खाकी’ वाले मालामाल हो रहे’, भाई वीरेंद्र बोले- पहले से ज्यादा दारू बिक रही

बिहार में शराबंदी को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री…

5 घंटे ago

बिहारियों को विदेश में नौकरी खोजने में मदद करेगी सरकार, स्किल इंडिया इंटरनेशनल से होगा बड़ा फायदा

विदेश में काम करने को इच्छुक बिहारियों को रोजी-रोजगार खोजने में युवा रोजगार एवं कौशल…

5 घंटे ago

पटना से रहस्यमय ढंग से लापता 10वीं की छात्रा कोलकाता से बरामद, रेलवे ट्रैक पर मिला था स्कूल ड्रेस-बैग

पटना के दानापुर रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 10वीं…

5 घंटे ago

सांसद शांभवी चौधरी ने सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस को रोसड़ा होकर चलाने की मांग की

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रस्तावित सहरसा-दानापुर रात्रिकालीन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रोसड़ा-हसनपुर के रास्ते सुनिश्चित कराने की…

8 घंटे ago

अवैध शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके सहयोगी सन्नी ह’त्याकांड में दो आरोपित रिमांड पर, पूछताछ में समस्तीपुर पुलिस को मिली अहम जानकारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर में बीते दिनों हुए अवैध…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 12 अगस्त के बदले अब 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली, डिप्टी-सीएम विजय कुमार चौधरी भी होंगे शामिल !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा रैली अब 14 अगस्त को…

20 घंटे ago