Bihar

फिर टली कार्तिक सिंह पर सुनवाई: छुट्टी पर हैं जज, अपहरण केस में फरार हैं बिहार के पूर्व कानून मंत्री

पटना के बिहटा थाने में दर्ज बिल्डर राजू सिंह के अपहरण केस में आज फिर कोर्ट की सुनवाई टल गई है। इस मामले में महागठबंधन की सरकार में कानून मंत्री बन कर फिर इस्तीफा देने वाले राजद MLC कार्तिक सिंह आरोपी हैं। इसी केस की वजह से उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 1 सितंबर तक कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी थी। इसके बाद से पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह फरार हैं। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

जज साहब के छुट्टी पर होने से सुनवाई टली

दानापुर व्यवहार न्यायालय में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजय कुमार के छुट्टी पर रहने के कारण आज भी उस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि जज अजय कुमार जब छुट्टी से लौटेंगे तब ही अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर की जाएगी।

पहले भी टली थी सुनवाई

इस मामले में 14 सितंबर को ही दानापुर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन, उस दिन सुनवाई नहीं हुई। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) अजय कुमार छुट्टी पर थे। इस कारण इस केस में एक नई तारीख 19 सितंबर की मिली थी।

मामले को लेकर सबकी निगाहें कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है। अब सवाल है कि पूर्व मंत्री का क्या होगा? कोर्ट इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करेगी या फिर किसी प्रकार की राहत मिलेगी? अब अगली तारीख पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बॉडीगार्ड को भी छोड़ा

कार्तिक सिंह फरार हैं। उन्हें खुद की गिरफ्तारी का डर सता रहा है। यही वजह है कि वो सुरक्षा के लिए मिले सरकारी बॉडी गार्ड को भी अपने साथ नहीं रखा है। बॉडीगार्ड छोड़कर वो फरार हैं। दरअसल, पूर्व कानून मंत्री बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा के लिए बॉडी गार्ड दिया गया।

पूर्व मंत्री को इस बात का अहसास हो चुका था कि कहीं बॉडीगार्ड पुलिस की मुखबिरी न कर दें। इसलिए वो बॉडी गार्ड को वो अपने घर पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं। दूसरी तरफ पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो दावा करते रहे हैं कि उनकी टीम लगातार पूर्व कानून मंत्री की तलाश कर रही है। उनके दोनों ही घरों पर नजर रख रही है। हालांकि, आज तक पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago