Bihar

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ी, IGIMS में हुए भर्ती

राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई है. आनन-फानन में उन्हें आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि वो एक हफ्ते से बीमार चल रहे हैं और उन्हें दो दिनों से हाई फीवर है. प्राइवेट वार्ड में डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है.

राज्यपाल की तबीयत में हो रहा सुधारः 

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार की देर रात उन्हें हल्की बेहोशी आई थी, उसके बाद तत्काल उन्हें आईजीआईएमएस में लाया गया है, इससे पहले भी उनका इलाज आईजीआईएमएस में ही चल रहा था. डॉक्टर्स की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है. डॉक्टर्स के मुताबिक अब वो होश में है और स्थिति में सुधार हो रहा है.

राज्यपाल को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शनः

आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉक्टर मनीष मंडल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी कई तरह की हेल्थ जांच करवाई गई है, जिससे पता चला है कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है. जिसका इलाज किया जा रहा है. बता दें कि राज्यपाल फागू चौहान पहले से ही आईजीआईएमएस में ही इलाज कराते आए हैं और इस बार भी उनका इलाज आईजीआईएमएस के डॉक्टर ही कर रहें हैं.

“मॉनिटरिंग के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है. कल ही उन्हें यहां लाया गया है. प्राइवेट वार्ड में वो भर्ती हैं. जांच में पता चला कि उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है, इसी का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उनकी हालत में सुधार है”– डॉक्टर मनीष मंडल, अधीक्षक, आईजीआईएमएस

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

3 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

4 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

4 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

15 घंटे ago