BPSC की मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 में से 24 सफल, कोर्ट ने मांगा जवाब

मोटर वाहन निरीक्षक की परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र के एक कमरे में बैठने वाली 28 में से 24 महिला अभ्यर्थियों के सफल होने के मामले की निगरानी जांच के लिए दायर लोकहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का आदेश दिया। साथ ही आवेदक को उसके बाद एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल तथा न्यायमर्ति एस. कुमार की खंडपीठ ने विनोद कुमार की ओर से दायर लोकहित याचिका पर सुनवाई की। आवेदक की ओर से अधिवक्ता दीनू कुमार और रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि मोटर वाहन निरीक्षक के 90 पदों पर नियुक्ति के लिए 5 और 6 मार्च को परीक्षा ली गई थी। उनका कहना था कि शास्त्रीनगर के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल केंद्र पर ली गई परीक्षा के एक ही क्लास रूम में बैठे 28 लड़कियों में से 24 लिखित परीक्षा में सफल हो गईं। इतना ही नहीं 24 लड़कियों का रोल नंबर एक के बाद एक था।

उनका कहना था कि आश्चर्य की बात यह है कि इस पर न तो आयोग और न ही राज्य सरकार ने ध्यान दिया। परीक्षा में बरती गई अनियमितता को लेकर अखबारों में खबर छपने के बाद 9 अगस्त को दिये गये अभ्यावेदन पर राज्य सरकार, बीपीएससी, विजिलेंस और आर्थिक अपराध इकाई ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने विज्ञापन संख्या- 6/20 के तहत ली गई परीक्षा को रद्द कर नये सिरे से परीक्षा कराने तथा पूरे मामले की जांच विजिलेंस व आर्थिक अपराध इकाई से कराने की मांग कोर्ट से की।

कोर्ट ने कहा कि सरकार एवं आयोग की ओर से जवाब आने के बाद कोई फैसला लिया जायेगा। कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय की।

Avinash Roy

Recent Posts

दामाद ने ससुर की गला काटकर की ह’त्या, बेटी को मायके लाने से था नाराज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बनधारा रुपौली गांव में रविवार की…

2 घंटे ago

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत के फैसले के बाद पति की मौजूदगी में कराई शादी, युवती ने पहली शादी भी लव-मैरिज की थी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र से रिश्तों को उलझाने वाला एक अनोखा…

2 घंटे ago

करंट लगने से मानव बल की मौ’त, साजिश का आरोप लगाकर परिजनों ने पटेल गोलंबर पर शव रखकर किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में युवक की कुल्हाड़ी से का’टकर ह’त्या से गांव में सनसनी, हलई थाना क्षेत्र की घटना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…

6 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…

9 घंटे ago

NEET-2026 में चयनित छात्र सत्य प्रकाश आर्य का सम्मान, ग्रामीणों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…

10 घंटे ago