बिहार: डॉक्टर के घर से 25 लाख के गहने और 2 लाख कैश लेकर की चोरी, डायनिंग टेबल पर रखकर बांटा हिस्सा

बिहार के दरभंगा में चोरों के हौसले बुलंद हैं. उनके मन से कानून और पुलिस का भय जाता रहा है. यहां चोरों ने डॉक्टर दंपति के घर पर धावा बोलकर लगभग तीस लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर मोहल्ले की है. डॉक्टर रजनीश कुमार सिंह के घर में दबे पांव घुसे चोरों के गिरोह ने 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, दो लाख नकद और कुछ और सामान उड़ा लिया. यह वारदात घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पांच नकाबपोश चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कर सभी कमरों की तलाशी ली. इस दौरान वो घर से कीमती जूलरी और दो लाख रुपये कैश निकाल कर ले गए. हैरानी की बात है कि चोर घर के अंदर लगभग तीन घंटे तक मौजूद रहे, लेकिन घर के कैंपस में ही रहने वाले माली को इसकी भनक नहीं लगी.

फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि चोर बेखौफ होकर पूरे घर की तलाशी लेते हैं. सभी के हाथ में हथियार के रूप में गुलेल दिखाई देता है. इसके अलावा, चोरों ने अपने चप्पल को कमर में बांध रखा है. जाते-जाते चोरों ने अपराध का सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर समझ कर वाई-फाई को उखाड़ लिया और अपने साथ लेकर चल दिये. इसके अलावा, फुटेज में चोर डाइनिंग टेबल पर कुछ जूलरी के आलावा नकद रुपये भी आपस में बांटते नजर आए.

पीड़ित डाक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि पांच चोरों ने उनके घर में प्रवेश किया और सभी कमरों की तलाशी के बाद 25 लाख रुपये के गहने और दो लाख रुपये कैश ले गए. चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. उन्होंने कहा कि इसकी लिखित सूचना देने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

एसडीपीओ सदर कृष्ण कुमार नंदन ने कहा कि सीसीटीवी के आधार पर कुछ लिंक मिले हैं. जल्द पूरे मामले का खुलासा होगा, और चोरों का पूरा गिरोह सलाखों के पीछे होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

4 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

13 घंटे ago