कॉल’गर्ल सप्लायर के पास मिला मधेपुरा SP का मोबाइल: महिला ने बताया- DSP आवास पर बुलाकर पैसे भी नहीं देते थे

बिहार के मधेपुरा में कॉलगर्ल सप्लायर बतायी जा रही एक महिला के वायरल वीडियो ने सुशासन के वर्दीधारियों की काली करतूत को नंगा कर दिया है. चर्चा ये है कि इस कॉलगर्ल सप्लायर के पास से मधेपुरा के एसपी का मोबाइल फोन मिला है. उसके बाद महिला से पुलिस पूछताछ का वीडियो वायरल हो गया है. महिला बता रही है कि वह पुलिस के किस-किस साहब को लडकियां सप्लाई करती थी।

मधेपुरा में महिला से पुलिस पूछताछ का जो वीडियो वायरल हुआ है वह विस्फोटक है. बताया जा रहा है कि महिला से सहरसा के डीआईजी ऑफिस में पूछताछ की जा रही थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. इस पूछताछ में महिला मधेपुरा पुलिस के आलाधिकारियों को नंगा कर दे रही है. कॉलगर्ल सप्लाइ करने वाली महिला ने वीडियो में बताया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है. लड़की सप्लाई के एवज में उसे जो पैसे मिलते थे उसकी भी जानकारी दे रही है।

इस वीडियो में महिला बता रही है कि उसने मधेपुरा के डीएसपी साहब को एक लड़की सप्लाई किया था. महिला बता रही है कि मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर वह एक लड़की को भेजती थी. डीएसपी साहब के पास कई दफे लडकी भेजी गयी. पहली बार तो उन्होंने पैसे दिये थे लेकिन बाद में पैसा नहीं दिया. इसके बाद लड़की मोबाइल उठा कर ले आयी. महिला कह रही है कि डीएसपी की कोठी पर जो लडकी गयी थी उसने ही वहां से मोबाइल लाकर उसे दिया था।

डीएसपी के लिए लड़की का रेट

वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लडकी सप्लाई करती रही है. उसने ये भी बताया कि मधेपुरा के डीएसपी साहब का क्या रेट था. महिला बता रही है कि डीएसपी साहब जब लड़की को एक घंटे के लिए अपनी कोठी में रखते थे तो उसका रेट 300 रूपया था. अगर लड़की को दो-तीन घंटे के लिए रोका गया तो उसका रेट 500 रूपया था. पहली बार डीएसपी साहब ने 300 रूपया दिया था तो लडकी ने उसे 100 रूपये कमीशन दिया था. लेकिन पहली बार के बाद डीएसपी ने फिर कभी पैसा ही नहीं दिया. तभी लड़की उनके घर से मोबाइल उठा ले आयी।

डीएसपी के घर से एसपी का मोबाइल गायब

दरअसल लडकी जो मोबाइल लेकर भाग गयी थी वह मधेपुरा के एसपी का मोबाइल था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार हाल में ही छुट्टी पर गए थे. पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक उन्होंने मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज सौंप दिया था. मधेपुरा एसपी ने सरकारी मोबाइल भी डीएसपी को सौंपा था. इसी बीच डीएसपी ने कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया था. उसे पैसे नहीं मिले तो वह तकिये के नीचे रखा एसपी का मोबाइल लेकर चली गयी।

डीआईजी ने पकड़ा खेल

ये सारा खेल सहरसा के डीआईजी शिवदीप लांडे की सक्रियता से उजागर हुआ. शिवदीप लांडे ने उसी दौरान मधेपुरा एसपी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था. लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला. एसपी का सरकारी मोबाइल बंद देख डीआईजी को शक हुआ. उन्होंने एसपी के मोबाइल का लोकेशन चेक कराया. पता चला कि मोबाइल सहरसा में है. मधेपुरा के एसपी के मोबाइल का लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी शिवदीप लांडे हैरान रह गये।

डीआईजी के निर्देश पर उस मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया और फिर मोबाइल के साथ महिला को पकड लिया गया. महिला को पूछताछ के लिए डीआईजी के कार्यालय में लाया गया. पूछताछ के दौरान महिला ने जो बताया वह हैरान करने वाला था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में सनसनी है. लेकिन कोई पुलिस अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

21 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

23 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

24 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago