समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दुष्क’र्म का आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने दिया हम पार्टी से इस्तीफा

11 साल पुराने एक मामले में दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश रिजवान इस वक्त चर्चा में है। दानिश रिजवान के ऊपर एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में 14 सितंबर को पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि एक 11 साल पहले दानिश रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया पूर्व में भी कई लोगों के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।

अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने नैतिकता के आधार पर पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। दानिश रिजवान के इस्तीफे के बारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया को जानकारी दी है। हम अध्यक्ष संतोष सुमन में कहा है कि दानिश रिजवान के मामले में कानून अपना काम करेगा अगर वह दोषी होंगे तो कानून अपना रास्ता तय करेगा और निर्दोष होंगे तो उनका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला। संतोष सुमन ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दानिश रिजवान में आरोप लगने के तत्काल बाद अपना इस्तीफा भेज दिया था। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है।

IMG 20220723 WA0098

दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक के 11 साल पहले जब वह पटना आई थी उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार थे और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में यह महिला जेल चली गई और जेल में ही इसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली। अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं। वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। दानिश के मुताबिक वह हर तरह की जांच को तैयार हैं और कानून को पूरा सहयोग भी करेंगे।

IMG 20220828 WA0028

दानिश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला लगभग एक दशक पहले खूब सुर्खियों में रही थी। कई लोगों के ऊपर इस महिला ने पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक मामले में दुष्कर्म का आरोप जिस व्यक्ति पर लगाया गया वह 2017 में बरी भी हो चुका है। न्यायालय ने कई आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया था जिस पर इसी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

IMG 20220728 WA0089

IMG 20220915 WA00011 840x760 1JPCS3 01IMG 20211012 WA0017IMG 20220915 WA0111Picsart 22 09 15 06 54 45 312