Samastipur

समस्तीपुर के विधायक का ही नाम मतदाता सूची से हुआ गायब, डीएम से मिलकर दी सूचना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सोमवार को समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने डीएम से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा तथा समस्तीपुर नगर निगम के अंतर्गत वार्ड संख्या-27 के कुल पांच हजार 91 मतदाताओं में से दो हजार एक सौ आठ मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची से गायब रहने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इसमें विधायक के नाम को भी मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर नगर निगम चुनाव- 2022 हेतु वार्ड संख्या- 27 के लिए दिनांक 6 सितंबर 2022 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची से दो हजार एक सौ आठ मतदाताओं का नाम गायब है। जिसमें उनका खुद का नाम, पूर्व नगर पार्षद सदस्य नजीमा खातून सहित पूर्व प्रत्याशी हलीमा खातून का नाम भी सूची से गायब है। इस प्रकार बड़े पैमाने पर लोग अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह जाएंगे।

इतना ही नहीं वार्ड नंबर- 27 में अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय, धर्मपुर में सरकारी भवन होने के बावजूद मतदान केंद्र को वार्ड नंबर 27 से हटाकर 04 किलोमीटर से भी अधिक दूरी एवं रेलवे क्रॉसिंग के साथ-साथ दो-दो एसएच पार कर सरकारी बीएड कॉलेज, समस्तीपुर में कर दिया गया है, जो कहीं से भी न्याय संगत नहीं है।

विधायक ने डीएम से अनुरोध किया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में जान-बूझकर छोड़े गए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाय तथा मतदान केंद्र को वार्ड- 27 में अवस्थित सरकारी विद्यालय में पुनः स्थापित किया जाय। साथ ही लापरवाही के लिए दोषी विभागीय कर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।

डीएम ने विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को भरोसा दिलाया कि मतदाताओं की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या-27 का मतदान केन्द्र को पुनः राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर, समस्तीपुर में ही बनाया जायेगा। उन्होंने नगर निगम समस्तीपुर के निर्वाचन पदाधिकारी को बुला कर वार्ड संख्या-27 के मतदाता सूची से गायब 2018 मतदाताओं का नाम पुनः जोड़ने हेतु आवश्यक व अपेक्षित पहल करने का निर्देश दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

19 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago