एकाएक नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका, JDU के 5 विधायक BJP में हुए शामिल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू (JDU) को अब मणिपुर (Manipur) में बड़ा झटका लगा है. मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) में शामिल हुए हैं. जेडीयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 में से छह सीटों पर जीत हासिल की थी.

मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जेडीयू के पांच विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार करते हुए प्रसन्नता जतायी है. बीजेपी में शामिल होने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं. एएम खाउटे और थांगजामअरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जेडीयू में शामिल हो गये थे.

जेडीयू को पिछले नौ दिनों में ये दूसरा झटका लगा है. इससे पहले 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए थे. जेडीयू ने 2019 में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थीं. चुनाव नतीजों में जेडीयू बीजेपी के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी. बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि जेडीयू के 6 विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बिहार में पिछले महीने ही बीजेपी से नाता तोड़ा था. नीतीश कुमार ने बीजेपी पर अपमानित करने और जेडीयू को तोड़ने के आरोप लगाते हुए खुद को एनडीए से अलग कर लिया था. इसके बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन से हाथ मिलाया था. महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार सीएम बने थे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

3 मिनट ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

9 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

10 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

11 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

13 घंटे ago