National

समस्तीपुर में बीते शाम हुई मूसलाधार बारिश से कई जगह जलजमाव, बिजली भी रही गायब

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे के बाद मूसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में कई जगह जलजमाव हो गया। एक घंटे से अधिक देर तक हुई बारिश से रामबाबू चौक, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, स्टेशन रोड, नीम गली, काशीपुर समेत कई जगह सड़क पर पानी भर गया जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के दौरान बिजली भी गायब रही। जो बारिश थमने के बाद आयी। वारिसनगर में भी शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसके साथ बिजली गुल हो गई। बारिश से वारिसनगर, खानपुर, शिवाजीनगर आदि प्रखंडो के विभिन्न गांव में बाजार से अपने घर जाने वाले लोगों की भीड़ मथुरापुर बस स्टैंड पर फंसी रही। सड़क किनारे सब्जी बेच रहे दुकानदार को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 474 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के…

9 घंटे ago

छठ से पहले समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे सदर SDO, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…

9 घंटे ago

अपहृत युवक के ह’*त्या मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा, बगीचा में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था कंकाल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…

10 घंटे ago

मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में हादसा, कलाकार के मुंह से निकले ज्वलनशील तरल से युवक झुलसा, Live Video आया सामनें…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…

10 घंटे ago