बिहार में एनडीए के साथ खड़ी एकमात्र गुट राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने चिराग पासवान को दिशाहीन वाहन चालक तक करार दिया.
पशुपति पारस ने बिना नीतीश कुमार का नाम लिए कहा कि देश में प्रधानमंत्री पद के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है. उन्होंने विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी तीखे सवाल पूछे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने मुहिम में लगे हुए है. वे बिहार के मुख्यमंत्री को दिल्ली भेजकर खुद बिहार के सर्वोच्च पद पर कब्जा करना चाहते हैं. वहीं, राजद में शामिल होने के सवाल पर पशुपति पारस ने साफ तौर पर कहा कि वे राजनीति छोड़ देंगे लेकिन राजद में कभी शामिल नहीं होंगे.
पशुपति पारस ने अपने भतीजे पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि चिराग दिग्भ्रमित है कि उन्हें आखिर जाना कहां है. वे इसका फैसला नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि जो वाहन चालक सड़क पर यह तय नहीं कर पाता है कि आखिर उसको जाना कहां है, उसका एक्सीडेंट तय है.
केंद्रीय मंत्री ने चिराग पासवान के एनडीए घटक दल में घर वापसी को लेकर कहा कि ये बातें केवल उनके (चिराग) के कुछ लोग फैला रहे हैं. ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या किसी बीजेपी के कोई बड़े नेता ने इसपर कोई बात कही है क्या?, मैं एनडीए सरकार में मंत्री हूं. बैठक में मैं भाग लेने के लिए जाता हूं. ये गलतफहमी फैलाई जा रही है. चिराग दूर-दूर तक इस गठबंधन का हिस्सा नहीं है.
केंद्रीय मंत्री ने बिहार में एनडीए की सरकार टूटने को लेकर दु:ख भी जताया. उन्होंने कहा कि बिहार में तय समय से पहले ही सरकार का टूटने और नई सरकार के गठन होने से सबसे ज्यादा घाटा बिहार को हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार होने से पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष नजर बिहार पर होती थी. केंद्र सरकार की ओर से बिहार में रोड, बिजली, मेडिकल क़ॉलेज और इंजीनियरिंग क़ॉलेज आदि दिए गए. लेकिन बीच सफर में सरकार का इस तरह से टूटने से अब बिहार का विकास रूक गया है.
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…