बिहार के सीवान में एक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को मिड-डे-मील का चावल चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद चोरी का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। मामला 16 सितंबर की दोपहर सिसवन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौत का है। इस मामले में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक परमेश्वर सिंह के खिलाफ ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत की। साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अपनी बाइक में स्कूल से मिड डे मील का चावल डिक्की में भर रहे है। इसके बाद मौके पर कुछ लोग शिक्षक चावल ले जाने का विरोध करते हैं। स्थानीय ग्रामीण चंद्रप्रकाश सिंह, शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडे, सुमंत कुमार, अनिता कुमारी, राज किशोर सिंह दिनेश सिंह इत्यादि लोगों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
रोज करते थे चोरी लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय से मिड डे मील का चावल प्रत्येक दिन छुट्टी के बाद घर जाते वक्त अपने बाइक की डिक्की में चावल भरकर ले जाते हैं। इससे पहले भी लोगों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से किया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 16 सितंबर की दोपहर छुट्टी के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक परमेश्वर सिंह विद्यालय के किचन में अपनी बाइक लगाकर मिड डे मील का चावल बोरी से निकाल कर डिक्की में भर रहे थे, इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कहते हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक
इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक परमेश्वर सिंह ने बताया कि मैं विद्यालय का प्रभार चलाने में असमर्थ हूं। बकायदा उन्होंने इसकी जानकारी ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी को दी है। जब चावल चोरी के मामले में उनसे बात की गई तो उन्होंने टाल-मटोल करते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है।
कहते हैं डीईओ
इधर वायरल वीडियो के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है संबंधित बीईओ से मामले की जांच करने की बात कही गई है।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…