Bihar

बिहार पुलिस मुख्यालय ने रखा ‘माननीयों’ का मान, नहीं हटेंगे पुराने बॉडीगार्ड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पुलिस मुख्यालय ने ‘माननीयों’ का मान रख लिया है. पूर्व एवं वर्तमान सांसद- विधायक, विधान पार्षद आदि की सुरक्षा में तैनात बाडीगार्ड को हटना नहीं होगा. वह तबादले के बाद भी माननीय की सुरक्षा में सेवा देते रहेंगे. एडीजी (सुरक्षा) बच्चुसिंह मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिये थे

एडीजीपी ने गृह विभाग के नियम का हवाला देते हुए वैसे पुलिसकर्मियों को विरमित नहीं करने को कहा है, जो माननीय की इच्छा पर उनकी सुरक्षा में तैनात हैं.पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी कर रेंज और जिला में तैनाती की अवधि पूरी करने वाले पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिये थे. इसमें विभिन्न माननीय के अंगरक्षक भी शामिल थे.

पुलिसकर्मियों का तबादला रद्द

मुख्यालय द्वारा समय- समय पर पत्र जारी कर बॉडीगार्ड को नवीन तैनाती वाले जिला में ज्वाइनिंग करने के निर्देश दे रहा था. कई माननीयों ने इस संबंध में मुख्यालय को पत्र लिख कर मांग की थी कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला रद्द कर दिया जाये अथवा उनको विरमित न किया जाये. एडीजी सुरक्षा ने इन पत्रों पर संज्ञान लिया.

प्रतिनियुक्ति अपने आप रद्द हो जायेगी

2017 में गृह विभाग के उस आदेश को आधार बनाया, जिसमें सांसद, विधायक या विधान पार्षद अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा किसी अन्य जिले से अंगरक्षक के तौर पर पुलिसकर्मी की तैनाती का अनुरोध कर सकते हैं. इसमें बाध्यता है कि बॉडीगार्ड का स्थानांतरण अथवा प्रतिनियुक्ति उस जिला में किया जायेगा, जहां से सांसद अथवा विधायक निर्वाचित हुए हैं. माननीय का सेवाकाल खत्म होने अथवा उनके द्वारा बाडीगार्ड को हटाये जाने पर जवान की प्रतिनियुक्ति अपने आप रद्द हो जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago