Bihar

कंडोम कंट्रोवर्सी में बुरी फंसीं बिहार की लेडी IAS, काम नहीं आई सफाई, अब महिला आयोग को देंगी जवाब

लैंगिक असमानता मिटाने के चल रहीं योजनाओं की जानकारी दे रहीं महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक व सीनियर आइएएस अधिकारी हरजोत कौर ने छात्राओं को गजब की नसहीत दी। जब छात्राओं ने सेनिटरी नैपकिन दिलाने का आग्रह किया तो उन्होंने स्वावलंबन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आज सरकार से 20-30 रुपये के सैनिटरी पैड की मांग है, कल परिवार नियोजन की बात आने पर क्या निरोध (कंडोम) भी देना होगा? इस खबर के मीडिया में आने के बाद आइएएस अधिकारी ने सफाइ में कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, लेकिन यह दलील काम नहीं आई। अब राष्‍ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उनसे स्‍पष्‍टीकरण मांगा है।

एनसीडब्‍ल्‍यू सख्‍त, मांगा जवाब

एनसीडब्‍ल्‍यू की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने मीडिया रिपोर्ट्स का स्‍वत: संज्ञान लेते हुए जिम्‍मेदार पद पर बैठी आइएएस अधिकारी के व्‍यवहार को असंवदनशील व शर्मनाक करार दिया है। एनसीडब्‍ल्‍यू ने उनसे इस मामले में सात दिनों के अंदर अपना जवाब देने को कहा है।

आइएएस अधिकारी ने दी सफाई

एनसीडब्‍ल्‍यू के स्‍पष्‍टीकरण मांगने के पहले आइएएस अधिकारी ने मीडिया में अपनी सफाई दे दी थी। उन्‍होंने कहा था कि उनके बयान को संदर्भ से काटकर गलत तरीके से पेश किया गया है। लेकिन उनकी सफाई काम नहीं आई है। एनसीडब्‍ल्‍यू ने इसे गंभीरता से लिया है।

मंत्री बोले: रखना चाहिए था संयम

इस बीच बिहार सरकार के समाज कल्‍याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक हरजोत कौर ने किस परिस्थिति में ऐसा बयान बयान दिया, यह तो वे ही बता सकती हैं। हां, उन्‍हें संयम बरतना चाहिए था। उन्हें बच्चों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी से सम्मानजनक भाषा की उम्मीद सभी करेंगे।

क्‍या है पूरा मामला, यह भी जानिए

पूरा मामला समाज कल्‍याण विभाग के एक कार्यक्रम का है। उसमें हरजोत कौर छात्राओं को लैंगिक असमानता मिटाने की चल रहीं योजनाओं की जानकारी दे रही थीं। छात्राओं के यह कहने पर कि उन्‍हें सेनिटरी नैपकिन नहीं मिल रहा है, उन्‍होंने कहा खुद को इतना सक्षम बनाओ कि किसी से मांगने की जरूरत नहीं पड़े। मांगों का कोई अंत नहीं है। हर चीज सरकार ही देगी क्या? वे इतने पर ही नहीं रुकीं। कहा- कल जींस पैंट और परसों जूते मांगोगी। आज 20-30 रुपये के सैनिटरी पैड की मांग है, कल परिवार नियोजन की बात आने पर क्या निरोध (कंडोम) भी देना होगा? एक छात्रा के यह कहने पर कि सरकार को इसलिए पैसे देने चाहिए क्योंकि वह वोट मांगने आती है, वे बोलीं कि मत दो वोट, चली जाओ पाकिस्तान। एक छात्रा के स्‍कूल में शौचालय टूटा होने के कारण उसमें लड़कों के घुसने की बात कहने पर उन्‍होंने पूछा- तुम्हारे घर में अलग से शौचालय है?

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

15 मिनट ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago