Bihar

बिहार में बालू माफियाओं के बीच वर्चस्व की जं’ग, सैकड़ों राउंड फा’यरिंग में 4 की मौ’त, कई घा’यल

बिहटा में बालू के अवैध खनन को लेकर कई राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. खबर है कि पटना जिले के सोन तटवर्तीय इलाके अमनाबाद और कटेसर में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर सैकड़ों राउंड गोलीबारी हुई है और इसमें चार लोगों की मौत हो गई है. गोलीबारी और हत्या की बात सामने आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बिहटा थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. खबर है कि गोलीबारी में मारे गए लोगों का शव ग्रामीणों ने चारों शवों को गायब कर दिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा-मनेर सीमा के सोन तटवर्तीय क्षेत्र अमनाबाद एवं कटेसर में अवैध बालू खनन के वर्चस्व को लेकर निपेन्द्र मुखिया ,शत्रुध्न राय, मनोहर राय और मुकेश सिंह के बीच सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई. फायरिंग में दोनों तरफ के चार लोगों की मौत हो गई. गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.

सिपाही गुट और फौजिया गुट में खूनी संघर्ष

वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि बुधवार की देर रात सिपाही गुट और फौजिया गुट के बीच विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. लोगों की मौत पर पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है.

मौके पर पहुंची बिहटा पुलिस कर रही है जांच-SSP

वहीं पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा है- पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने अभी तक कोई शव बरामद नहीं किया है.स्थानीय लोग और नाविकों ने अभी तक किसी की मौत के बारे में नहीं बताया है, उन्होंने कहा कि बिहटा थानेदार को मौके पर भेजा गया है. छानबीन पूरी होने के बाद ही यह पता चलेगा कि घटना हुई है या नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago