BPSC अभ्यर्थियों की समस्या पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की बुलाई बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

67वीं BPSC पीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों से जुड़ी पटना से है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की समस्या पर संज्ञान लिया है। सीएम नीतीश ने इसके समाधान के लिए मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। जिसमें बीपीएससी अभ्यर्थियों की समस्या पर विचार किया जाएगा। अभ्यर्थियों की मांगे कितनी जायज है इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे।

गौरतलब है कि बीपीएससी के अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम लागू करने और दो दिन परीक्षा आयोजित किये जाने का विरोध कर रहे थे। इसे लेकर भारी संख्या अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरे थे। बीपीएससी के गेट पर बिहार छात्र प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस उन्हें हटाने पहुंच गयी और इस दौरान उन पर लाठीचार्ज भी किया गया।

अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की समस्या पर संज्ञान लिया है। समस्या के समाधान के लिए मुख्य सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बात की जानकारी सीएमओ बिहार के तरफ से दी गई है।

बता दें कि पटना में आज बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गये थे। पुलिस की इस कार्रवाई और बीपीएससी के अधिकारियों की मनमानी से परेशान अभ्यर्थी बुधवार की देर शाम उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी मौजूद थे। लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई। जिससे नाराज होकर अभ्यर्थियों ने कह दिया कि सरकार में आते ही तेजस्वी यादव बदल गये हैं। विपक्ष में रहते हुए जिस तरह से छात्रों से पहले मिलते थे वैसा अब नहीं दिखता। जब वे नेता प्रतिपक्ष थे तब आधी रात में भी फरियादियों से मिलने पहुंच जाते थे लेकिन अब मिलने से परहेज करते हैं।

पैटर्न में बदलाव और एक ही शिफ्ट में परीक्षा लिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते ही उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की गयी। लेकिन जब अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। बुधवार को अपनी दो मांगों को लेकर अभ्यर्थी BPSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अभ्यर्थी परसेन्टाइन और एक शिफ्ट का एग्जाम लेने की मांग कर रहे थे। लाठीचार्ज के बाद वे तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास आए हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी उम्मीद लिए युवा नेता तेजस्वी यादव से मिलने आए थे उन्हें ज्ञापन सौंपना था। वे युवाओं के नेता हैं हमारी बाते सुनेंगे।

अभ्यर्थियों का कहना था कि दोपहर से आए हुए हैं लेकिन अब तक तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं हो पाई है। पता चला कि तेलंगाना के सीएम लालू यादव से मिलने आए हुए हैं। इसलिए थोड़ा विलंब होगा। लेकिन और कितने देर इंतजार हम लोग करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना था कि बीपीएससी का घेराव वे आज कर रहे थे। तभी लाठीचार्ज कर दिया गया जिसमें कई घायल हो गये।

घायल अभ्यर्थियों को पुलिस अपने साथ ले गयी है। जब शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे तब लाठीचार्ज क्यों किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि अतुल प्रसाद ने खुद 31 अगस्त को मिलने के लिए बुलाया था। कहा था कि उस दिन ही विचार विमर्श करेंगे। लेकिन बीपीएससी कार्यालय आने पर उनसे मुलाकात नहीं हुई और लाठियां चलवाई गयी। चेयरमैन साहब तानाशाह बने हुए है। एक भी बात नहीं सुन रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

2 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

4 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

12 घंटे ago