पूर्व विधि मंत्री कार्तिकेय कुमार को आज दानापुर कोर्ट में पेश होना है। उनके ऊपर अपहरण का केस दर्ज है, जिसको लेकर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। 2015 और 2017 में कार्तिकेय कुमार की ज़मानत रद्द हो चुकी है। बुधवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आज यानी गुरुवार को दानापुर कोर्ट में कुमार की पेशी होगी।
आपको बता दें, जमानत पर सुनवाई से पहले ही पूर्व विधि मंत्री कार्तिकेय कुमार ने मंत्री से इस्तीफा दे दिया था। सुबह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व मंत्री का विभाग बदल दिया था। पहले वह विधि मंत्री मंत्री गए थे, लेकिन बाद में जब उनकी फ़ज़ीहत शुरू हो गई तो उन्हें इस पद से हटाकर गन्ना उधोग मंत्री की ज़िम्मेदारी दे दी गई थी। लेकिन, रात में कार्तिकेय कुमार ने मंत्री से इस्तीफा दे दिया।
वहीं, आज कार्तिकेय कुमार को दानापुर कोर्ट में पेश होना है। सुनवाई के बाद ही ये तय हो पाएगा कि उन्हें जमानत मिलती है या नहीं। आपको बता दें, इससे पहले दो बार कार्तिकेय कुमार की ज़मानत रद्द हो चुकी है। पहली बात 2015 में और दूसरी बार 2017 में उनकी ज़मानत रद्द कर दी गई थी।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…