बिहार 67वीं BPSC परीक्षा का एडमिट कार्ड इस तारीख से करें डाउनलोड, एग्जाम 21 सितंबर को एक ही पाली में

बिहार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा बिहार 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिती पुनर्परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2022 जारी किए जाने की तारीख की घोषणा कर दी है।

आयोग द्वारा बुधवार, 7 सितंबर 2022 को जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवार इसमें सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर 14 सितंबर 2022 से एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, बीपीएससी ने घोषित की है कि बिहार 67वीं पीटी एडमिट कार्ड को किसी भी अन्य माध्यम से उम्मीदवारों को नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपना बिहार 67वीं प्रिलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु बीपीएससी की वेबसाइट पर घोषित तिथि को विजिट करना होगा। इसके बाद, इस तिथि के समक्ष दिए गए प्रवेश पत्र डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने विवरण (जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए। साथ ही, यदि बीपीएससी 67वीं पीटी हॉल टिकट पर उन्हें अपने किसी विवरण में कोई त्रुटि होती है तो इस सम्बन्धि में आयोग के कार्यालय में तुरंत संपर्क करना चाहिए।

इससे पहले, बीपीएससी ने बिहार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन 21 सितंबर 2022 को दो घंटे की एक ही पाली में आयोजित किए जाने की घोषणा की थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी और यह दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सुबह 11 बजे तक बिहार 67वीं पीटी एडमिट कार्ड में आवंटित केंद्र में प्रवेश ले लेना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago