बिहार में 32 जगहों पर NIA के छापे, PFI मामले में चल रही है कार्रवाई

बिहार के कई शहरों में NIA की छापेमारी चल रही है। NIA की टीम एक साथ 32 जगहों पर छापेमारी कर रही है। जिसमें पटना, दरभंगा और अररिया शामिल है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी फुलवारीशरीफ PFI कनेक्शन मामले में हो रही है। NIA की टीम फुलवारीशरीफ मामले में आरोपी मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर भी छापेमारी कर रही है । वो दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का रहने है । इसके अलावा इसी गांव के रहने वाला मोहम्मद सनाउल्लाह के घर पर भी NIA की छापे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने पूरे गांव को घेर रखा है और आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

अररिया के जोकीहाट में अहसान परवेज के घर भी NIA की छापेमारी चल रही है। पटना के फुलवारी शरीफ मामले में अहसान का नाम सामने आया था। अहसान परवेज SDPI के प्रदेश महासचिव है । बता दें कि बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ में छापेमारी कर PFI के गिरोह का पर्दाफाश किया था।

पुलिस के मुताबिक फुलवारीशरीफ से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। फुलवारीशरीफ के ASP मनीष कुमार ने बताया था कि नयाटोला में चलाए जा रहे एक कार्यालय में छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी झारखंड पुलिस के दरोगा पद से रिटायर हुआ था जिसका नाम मोहम्मद जलालुद्दीन और दूसरे आरोपी का नाम अतहर परवेज है। दोनों आरोपी PFI से जुड़े हुए हैं।

मार्शल आर्ट्स सिखाने के नाम पर आतंकी ट्रेनिंग

ASP ने बताया कि जलालुद्दीन पहले स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जलालुद्दीन के मकान पर मार्शल आर्ट्स सिखाने के नाम पर आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए उन्हें उकसाया जाता था। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी के बाद कई दस्तावेज, झंडा, पैंपलेट, बुकलेट बरामद हुए थे, जो मिशन से जुड़ा थे। कुछ दस्तावेज ऐसे भी मिले हैं जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का जिक्र किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago