उत्तर प्रदेश की मऊ की नाबालिग लड़की से मधुबनी जिले के जयनगर में गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने जयनगर थाने के दो पुलिसकर्मी की संलिप्तता पाई है. इसके साथ ही पुलिस ने गैंगरेप मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.
यूपी की नाबालिग से जयनगर में गैंगरेप :
पुलिस ने बताया कि गैंगरेप में शामिल बिजली मिस्त्री साजन कुमार को गिरफ्तार किया है. उसे मधुबनी कोर्ट से ट्राजिड रिमांड के बाद उसे जयनगर पुलिस ने यूपी पुलिस को सौंप दिया है. पीड़िता को लेकर यूपी की टीम रवाना हो गई है. लड़की के बयान के अनुसार जयनगर थाने में तैनात पुलिस ड्राइवर आचार्या और चौकीदार रामजीवन पासवान की संलिप्तता सामने आई है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
क्या था पूरा मामला:
पिछले महीने उत्तर प्रदेश के मऊ थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की भटकते हुए बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर पहुंच गई थी. पीड़िता जयनगर के अशोक मार्केट के नाइट गार्ड प्रमोद यादव के हाथ लग गई थी. जिसके बाद नाइट गार्ड सहित कई लोगों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और फिर उसे बहला-फुसलाकर एक महिला के हाथों 50 हजार में बेच दिया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की खोज में उत्तर प्रदेश की पुलिस मधुबनी के जयनगर पहुंची थी.
”पिछले महीने में हुई गैंगरेप की घटना में फरार आरोपी चौकीदार रामजीवन पासवान और ड्राइवर आचार्य है जो दोनों फरार हैं. जबकि चौकीदार के साथ रहने वाला शहीद चौक निवासी साजन पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अबतक महिला समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं.” – अमित कुमार, जयनगर थानाध्यक्ष
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…