समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार की रजनी ने जीते 50 लाख, 75 लाख के सवाल पर छोड़ा शो; आपको पता है जवाब?

advertisement krishna hospital 2

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े व दिलचस्प गेम शो केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) में आरा की बहू रजनी मिश्रा ने 50 लाख रुपए जीत लिये। हालांकि 75 लाख के सवाल पर वे अटक गईं और अंतत उन्होंने गेम छोड़ दिया। उक्त सवाल था- किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकिपॉक्स का पहला मामला आया था? इसमें चार विकल्प थे- जोहान्सबर्ग, कुआलालुम्पुर, टोकियो व कोपेनहेगेन। इसका उत्तर कोपेनहेगेन होगा।

गेम छोड़ने के बाद रजनी ने इसका उत्तर जोहान्सबर्ग बताया। यदि वे गेम नहीं छोड़ती तो उत्तर गलत होता। वीडियो कॉल ए फ्रेंड भी इस सवाल का जवाब देने में मदद नहीं कर पाये। उन्हें जोहान्सबर्ग व कोपेनहेगेन में कनफ्यूजन था और दोनों ही होने की संभावना जताई थी। हालांकि रजनी मिश्रा ने बहुत ही बढ़िया खेला और खेल के तरीके की गेम के होस्ट अमिताभ बच्चन ने काफी प्रशंसा की।

IMG 20220728 WA0089

खेल के दौरान रजनी ने आरा का नाम नहीं लिया और वे खुद को बिहार की बता रही थीं। वे फिलहाल पं बंगाल के दुर्गापुर में इंजीनियर पति के साथ रह रही हैं। रजनी के हॉट सीट पर पहुंचते ही आरा शहर समेत भोजपुर जिले के लोगों में भी उत्सुकता बढ़ गयी थी। इसका प्रसारण गुरुवार की रात हुआ और गेम क्विट करने के साथ ही गुरुवार का गेम समाप्त हो गया।

IMG 20220828 WA0028

बता दें कि रजनी मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा तो मध्य प्रदेश से हुई है पर शादी के बाद उच्च शिक्षा आरा शहर से ही अर्जित की है। आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में बीएड और मास्टर की डिग्री हासिल की है। इनके पति गोपाल तिवारी अभी राइट्स में सीनियर इनिजिनियर हैं और वर्तमान में दुर्गापुर में रहते हैं। वे मूल रूप से आरा शहर के पकड़ी के रहने वाले हैं। रजनी मिश्रा भी मूल रूप से आरा की रहने वाली हैं। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है।

Picsart 22 07 13 18 14 31 808

IMG 20220810 WA0048

IMG 20220829 WA0006

JPCS3 01

1

IMG 20211012 WA0017

IMG 20220331 WA0074

Advertise your business with samastipur town