Categories: BiharNEWS

बेगूसराय में साइ’को कि’लर ने NH पर 11 राहगीरों को मारी गो’ली, 1 की मौ’त, पूरे जिले की नाकाबंदी

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के एक ही गिरोह ने नेशनल हाइवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबडतोड फायरिंग की है. अपराधियों की गोली से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, वहीं 11 लोगों को गोली लगी है. बेगूसराय के एसपी कह रहे हैं कि पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गयी है और अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे. हैरानी की बात ये है कि अपराधियों ने बेमकसद सड़क पर खड़े लोगों पर गोलियां बरसायी हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को शिकार बनाया है जिनका कोई आपराधिक इतिहास या संलिप्तता नहीं है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने नेशनल हाइवे 31 और 28 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाइवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है. बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे. वे नेशनल हाइवे पर निकले और अपने हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे।

अपराधियों ने सबसे एन एच 28 पर तेघरा अनुमंडल क्षेत्र में जमकर फायरिंग की. बेखौफ अपराधियों ने एक के बाद एक जगहों पर गोलियां चलायीं. वहीं, एन एच 31 पर भी कई जगहों पर फायरिंग की गयी. एनएच 28 पर अपराधियों द्वारा बगराहा डीह में चलायी गयी गोलियों के शिकार बने चंदन कुमार नामक युवक की मौत होने की खबर है. वहीं, बाढ़ के रहने वाले टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है. विशाल का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपराधियों ने चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली की दुकान पर जमकर फायरिंग की. अपराधियों ने मछली बेचने वाले के साथ साथ दो मछली खरीददारों को भी गोली मार दिया है. अपराधियों की गोली से अब तक कुल 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विट किया है कि बेगूसराय के अलग-अलग जगहों पर 12 लोगों को गोली मारी गयी है. जिला प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है।

एसपी ने कहा-नाकेबंदी की है

उधर, बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने ये तो नहीं बताया है कि कुल कितने लोगों को गोली मारी गयी है लेकिन घटना की पुष्टि की है. एसपी ने बताया है कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे हैं. पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

7 मिनट ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

13 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago