Bihar

बेगूसराय गो’लीकांड: पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे सनकी अपराधी, फॉरेंसिक टीम ने बरामद किए कारतूस के खोखे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बेगूसराय में एनएच-28 व एनएच-31 पर बीते 13 सितंबर की शाम हुई सीरियल फायरिंग व किलिंग की घटना का सुराख ढूंढने में पुलिस लगातार जुटी हुई है लेकिन अब तक पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के दो दिनों बाद गुरुवार को पटना से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नेशनल हाईवे पर घटना स्थलों की छानबीन की। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम को बरौनी बगराहा डीह कार्बन फैक्ट्री के पास पॉइंट 9 एमएम की दो गोलियों के खोखे मिले हैं।

गोली लगने से इसी जगह हुई थी युवक की मौत 

बताया जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम ने जिस जगह से कारतूस के खोखे बरामद किये हैं, यह वही जगह है जहां बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और गोली लगने से बरौनी के हाजीपुर निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार की मौत हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक खोखे मिलने से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद यहां स्थानीय पुलिस ने भी जांच की थी लेकिन तब खोखे नहीं मिले थे।

खोखे से मिलेगी हथियार की जानकारी  

घटना के दो दिनों बाद जांच में फॉरेंसिक टीम को गोलियों के खोखे मिलने से फिलहाल इस बात का पता चल सकेगा कि बदमाशों ने किस हथियार से सीरियल फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फॉरेंसिक टीम ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप एनएच- 28 पर उस जगह से गोलीकांड की जांच शुरू की, जहां से बाइक सवार बदमाशों ने सीरियल फायरिंग शुरू की थी।

टीम ने फायरिंग के दो अलग-अलग स्पॉटों के बीच की दूरी की मैपिंग की। इस जगह करीब 100 मीटर की दूरी पर दो घटना स्थलों को चिन्हित किया गया। इसके साथ ही टीम ने एनएच- 28 पर तेघड़ा व बरौनी तथा एनएच- 31 के चकिया ओपी क्षेत्र स्थित घटनास्थलों की गहन जांच की।

स्थानीयों ने लगाया पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप

स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए बताया कि शराब और बालू कारोबार में पुलिस कर्मियों की सक्रियता रहती है, लेकिन स्थानीय बाजार में या एनएच पर छोटे बड़े अपराध को रोकने में पुलिस निष्क्रिय बनी रहती है। तीन सप्ताह पहले भी एनएच 28 पर मोती चौक के समीप आधारपुर निवासी सीतेश कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने गोलीमारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस को अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जनजागरण अभियान मंच के लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधी तीस किलोमीटर तक बेखौफ फायरिंग करते हुए निकल गया और कहीं किसी चौक चौराहे पर पुलिस नजर नहीं आयी इससे पुलिस की कार्रवाई पर शक होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

10 मिनट ago

समस्तीपुर में कहीं जमीन नहीं तो कहीं भवन जर्जर, स्कूलों की बदहाली पर AISA का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी

समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO ने थानाध्यक्षों को विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

47 मिनट ago

स्कार्पियो से गिरकर घायल रिकवरी कर्मी की PMCH में इलाज के दौरान मौ’त, Loan पर लिये वाहन की जब्ती के दौरान स्कार्पियो से घसीटा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…

1 घंटा ago