नीतीश कुमार सरकार लगातार बिहार में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। कुल 875 दारोगा समेत ASI और सिपाहियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय (Bihar Police Headquarter) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही पुलिसकर्मियों को 10 सितंबर तक उनके ट्रांसफर किए गए जिले में पोस्टिंग का आदेश दिया गया है।
इसलिए लिया गया ट्रांसफर का फैसला
जानकारी के मुताबिक, ये ट्रांसफर इसलिए किया गया क्योंकि ऐसी जानकारी मिली थी कि कई पुलिसकर्मी अपने गृह जिले में ही पोस्टेड थे। ये नियमों के खिलाफ था। दरअसल, 31 अगस्त को बिहार पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित ट्रांसफर कमिटी की बैठक हुई थी। जिसमें पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग के संबंध में समीक्षा की गई।
सिपाही से लेकर दारोगा रैंक तक अफसरों का ट्रांसफर
इसी दौरान ये खुलासा हुआ कई पुलिस अधिकारी और कर्मियों की पोस्टिंग उनके होम डिस्ट्रिक्ट में है। जिसके बाद विभाग ने एक्शन की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मुख्यालय की ओर से अब 800 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। ये कार्रवाई 31 अगस्त तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया गया है। इनमें सिपाही से लेकर दारोगा रैंक तक ऑफिसर शामिल हैं।
10 सितंबर तक नई जगह ज्वाइन करने का निर्देश
इनमें उन पुलिसकर्मी के नाम नहीं हैं जो कुछ महीनों में रिटायर होने वाले हैं। पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से कहा गया है कि नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। जिनका पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है उनकी सितम्बर महीने की सैलरी जिस जिले में ट्रांसफर किया गया है वहीं से होगी।
देखिए पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की पूरी लिस्ट:
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…