बिहार के सासाराम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल बाद एक गांव में लौटे शिक्षक का लोगों ने ऐसा हाल किया कि वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा। शिक्षक गांव की एक महिला को लेकर भाग गया था। जब 5 साल बाद वह लौटा तो लोगों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और जूतों की माला पहना कर उसे विदा कर दिया।
यह मामला रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के थनुआ मध्य विद्यालय का है। कुछ साल पहले यहां मृत्युंजय कुमार बतौर शिक्षक तैनात था। 28 फरवरी 2018 को वह महिला को भगाकर ले गया। गांव वाले तब से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पांच साल से गायब शिक्षक अचानक गांव में लौट गया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
शिवसागर के बीडीओ ने मूल विद्यालय में योगदान करने के लिए शनिवार को मध्य विद्यालय थनुआ में शिक्षक मृत्युंजय को भेजा। जैसे ही शिक्षक गांव पहुंचा, देखते ही देखते लोगों की भीड़ स्कूल में जुट गई। लोगों ने शिक्षक मृत्युंजय कुमार को पकड़कर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी। साथ ही उसे जूते की माला पहनाकर स्कूल से रवाना कर दिया।
फरवरी 2018 से थे अनुपस्थित
बताते हैं कि उक्त शिक्षक फरवरी 2018 में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में ड्युटी के लिए विरमित हुए थे, इसके बाद वो विद्यालय नहीं आये। नवंबर 2018 में विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक द्वारा इसकी जानकरी प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी को दी गई, लेकिन उसके बाद भी शिक्षक की वापसी नहीं हुई।
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…
समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…