Categories: BiharNEWS

बिहार BJP अध्यक्ष संजय जयसवाल समेत 10 नेताओं की Y श्रेणी सुरक्षा वापस, केंद्र सरकार का फैसला

केंद्र सरकार ने बिहार बीजेपी दस नेताओं की वाई श्रेणी की सुरक्षा को वापल लेने का फैसला किया है। बता दें कि अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद बीजेपी के नेता आन्दोलनकारियों के निशाने पर आ गए थे, जिसे देखते हुए केंद्री सरकार ने केन्द्र सरकार ने इन नेताओं को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है।

इनके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा केंद्र सरकार ने वापस ले ली है।गौरतलब है कि इन सभी बीजेपी नेताओं को जून माह में उस समय वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, जब केन्द्र सरकार ने सेना की बहाली के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की थी।

इस घोषणा के तहत चार साल के लिए ही अब सेना में जवानों की भर्ती होगी। इस ऐलान के बाद बिहार में युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया था और योजना के समर्थन में बोलने वाले बीजेपी नेताओं को निशाने पर लिया था। उस समय पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल समेत बिहार भाजपा के कई नेताओं के आवास पर हमले किए गए थे। वहीं बीजेपी के कई नेताओं ने बिहार सरकार पर आन्दोलनकारियों का साथ देने और बीजेपी नेताओं के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद केन्द्र सरकार ने इन सभी को विशेष सुरक्षा मुहैया कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

35 मिनट ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

44 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

1 घंटा ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

5 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

13 घंटे ago