बिहार में 11 और लोगों की वज्रपात से मौ’त, 48 घंटे में ठनका गिरने से 25 की जान गई

बिहार में एक बार फिर आसमान से आफत बरसी है। राज्य में ठनका गिरने से अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को 11 और लोगों की मौत हो गई। गया में तीन बच्चों सहित 5, जबकि भोजपुर, औरंगाबाद और जहानाबाद में दो-दो लोगों की जान आकाशीय बिजली गिरने से चली गई। एक दिन पहले भी राज्य में वज्रपात से 7 लोगों की मौत हुई थी। बीते 48 घंटे में ठनका की चपेट में आने से 25 लोगों की जान जा चुकी है।

गया जिले के डोभी में शुक्रवार को ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यहां दूसरी घटना में एक अन्य महिला की मौत हो गई। जबकि इमामगंज में भी वज्रपात से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को डोभी प्रखंड के डेरा निवासी रंजन मंडल की पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी, पुत्र सात वर्षीय सन्नी और छह वर्षीय शिवानी ठनका की चपेट में आ गए।

वहीं, डोभी के ही एक अन्य रटनी गांव में संतोष यादव की पत्नी सीता देवी की मौत मौके पर ठनका गिरने से हो गई। गया में हुई तीसरी वज्रपात की घटना में इमामगंज के रौंशा गांव में दस साल के बच्चे की भी जान चली गई।

भोजपुर जिले के तरारी में ठनका गिरने से पूर्व वार्ड सदस्य की मौत हो गई तो वहीं सहार मे एक सहायिका की जान चली गयी। जहानाबाद में ठनका की चपेट में आने से एक युवती व एक किशोर ने दम तोड़ दिया। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के बाघाकोल गांव के एक बधार में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुख

बिहार में वज्रपात से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने तत्काल मृतक के परिजनों को चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago