बिहार में एक बार फिर आसमान से आफत बरसी है। राज्य में ठनका गिरने से अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को 11 और लोगों की मौत हो गई। गया में तीन बच्चों सहित 5, जबकि भोजपुर, औरंगाबाद और जहानाबाद में दो-दो लोगों की जान आकाशीय बिजली गिरने से चली गई। एक दिन पहले भी राज्य में वज्रपात से 7 लोगों की मौत हुई थी। बीते 48 घंटे में ठनका की चपेट में आने से 25 लोगों की जान जा चुकी है।
गया जिले के डोभी में शुक्रवार को ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यहां दूसरी घटना में एक अन्य महिला की मौत हो गई। जबकि इमामगंज में भी वज्रपात से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को डोभी प्रखंड के डेरा निवासी रंजन मंडल की पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी, पुत्र सात वर्षीय सन्नी और छह वर्षीय शिवानी ठनका की चपेट में आ गए।
वहीं, डोभी के ही एक अन्य रटनी गांव में संतोष यादव की पत्नी सीता देवी की मौत मौके पर ठनका गिरने से हो गई। गया में हुई तीसरी वज्रपात की घटना में इमामगंज के रौंशा गांव में दस साल के बच्चे की भी जान चली गई।
भोजपुर जिले के तरारी में ठनका गिरने से पूर्व वार्ड सदस्य की मौत हो गई तो वहीं सहार मे एक सहायिका की जान चली गयी। जहानाबाद में ठनका की चपेट में आने से एक युवती व एक किशोर ने दम तोड़ दिया। औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के बाघाकोल गांव के एक बधार में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री नीतीश ने जताया दुख
बिहार में वज्रपात से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने तत्काल मृतक के परिजनों को चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…