285 रुपये दीजिये और जमीन का नक्शा अब घर बैठे ऐसे मंगवाइए, शुरू हो गई है सेवा, जानिये पूरी प्रक्रिया

बिहार में जमीन और मौजे का नक्शा लेने के लिए महीनों दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते रहे हैं लेकिन अब ये समस्या खत्म होने वाली है. बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने जमीन, मौजे के नक्शे का डोर स्टेप डिलीवरी की शुरुआत की. पटना में इस योजना की शुरुआत की गई जिसमें अपर मुख्य सचिव ब्रजेश महरोत्रा, अभिलेख निदेशक जय सिंह के साथ कई अधिकारी शमिल रहे. बिहार देश का पहला राज्य है जहां इस तरह की सुविधा शुरू की गई है.

कैसे करें आवेदन

राजस्व मानचित्रों, जमीन के नक्शे को ऑनलाइन घर मंगवाने के लिए निदेशालय के वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर डोर स्टेप डिलीवरी आइकन पर क्लिक करना होगा. उसके साथ मिल रहे निर्देशों का पालन करते हुए मौजे के नक्शे का ऑर्डर कर ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. आम लोग बिहार सर्वेक्षण कार्यालय गुलजरबाग में उपलब्ध 135865 नक्शों को ऑनलाइन मंगवा सकते हैं.

जानिए कितने रुपए करने होगे खर्च और कैसे मिलेगा नक्शा

किसी भी जमीन या मौजे का नक्शा मंगवाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. सभी प्रमुख बैंको को इस सुविधा से जोड़ा गया है. भुगतान सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, के जरिए किया जा सकेगा. इस सेवा के लिए बैंक अलग से कोई चार्ज नहीं लेगा. भुगतान होने के साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर प्राप्ति रसीद मिल जायेगी. एक शीट का नक्शा ऑनलाइन मंगवाने के लिए 285 रु का भुगतान करना होगा. इसमें कंटेनर का शुल्क यानी डाक का खर्च भी शामिल है. एक बार में एक कंटेनर में 5 शीट का ऑर्डर किया जा सकता है.

एक कंटेनर की कीमत 35 रुपए निर्धारित की गई है और एक कंटेनर में अधिकतम पांच नक्शे को पैक किया जा सकता है. पांच नक्शा समेत कंटेनर का डाक शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है जबकि तीन से ज्यादा नक्शे का डाक शुल्क 150 रुपए तय किया गया है. नक्शा लोगों तक सुरक्षित और बिना कोई नुकसान के पहुंचे इसके लिए उसे कूट के गोल और मजबूत डब्बे में पैक कर भेजा जाएगा. डोर स्टेप डिलीवरी के लिए डाक विभाग से एमओयू साइन किया गया है. डाक विभाग नक्शे की डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट की सुविधा दे रही है और कंटेनर पर बार कोड जेनरेट स्टीकर लगाया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

6 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

9 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

12 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

13 घंटे ago