समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर हो रही चर्चा के दौरान सदन में सोते नजर आए मंत्री सुमित सिंह

बिहार विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा हो रही है। मंत्री विजय कुमार चौधरी जब सदन में अपनी बात रख रहे थे तब बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह सोते नजर आए। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार के संबोधन के दौरान सुमित सिंह लगातार सोते नजर आए।

तारकिशोर प्रसाद के संबोधन के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बसीरवद्र जी की एक सेर सुनाते हुए कहा कि “कुछ तो मजबूरियां रही होगी यूं ही कोई बेवफा नहीं होता, अपना दिल टटोलकर देखिए यूं ही फासला नहीं होता। हमने ना कोई विश्वासघात किया और ना ही जनादेश का अपमान किया। हमने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हीं है। बिहार की जनता ने बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार का साथ दिया है।

IMG 20220723 WA0098

विजय कुमार चौधरी आगे कहते हैं कि जिस महादलित को सीएम बनाए जाने की बात तारकिशोर प्रसाद कर रहे है वो आज हमारे साथ ही बैठे है। 17 में जब हम गठबंधन तोड़ के इनके साथ सरकार बनाएं थे तो वह जनादेश का सम्मान था आज अपमान हों गया पहले जब हम इनके साथ थे तो 126 की ताकत के साथ बिहार की सेवा करते थे अब तो 164 के ताकत के साथ बिहार की सेवा करने का कमा करेंगे।

IMG 20220728 WA0089

आगे विजय चौधरी कहते हैं कि हम मुगालते में नहीं रहते है। हम अपनी सीमा जानते है। हम अपने नेता के नेतृत्व में बिहार चमकाने का काम किये। इतिहास गवाह है की जब-जब बीजेपी को सत्ता में आना हुआ तब तक नीतीश जी के पीछे ही आए हैं। जब विजय कुमार चौधरी सदन को संबोधित कर रहे थे तभी उनके ठीक पीछे नीतीश कैबिनेट के मंत्री सुमित कुमार सिंह सो रहे थे।

IMG 20220713 WA0033

IMG 20220802 WA0120Picsart 22 07 13 18 14 31 8081IMG 20211012 WA0017JPCS3 01IMG 20220810 WA0048IMG 20220331 WA0074