विवाद के बाद बड़ा फैसला, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग की नई व्यवस्था

अंचलाधिकारी के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुए विवाद के बाद बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब ऑनलाइन लकी ड्रॉ के जरिए विभाग के कर्मियों का तबादला करने की प्रकिया शुरू की है. रामसूरत राय ने कहा कि 4,353 राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग ऑनलाइन रैंडम तरीके से मंगलवार को की जायेगी, ताकि किसी की तैनाती गृह जिले में नहीं हो. इस प्रकिया से पैरवी और पैसे के खेल के आरोप लगने की संभावना कम रहेगी.

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि 4,353 राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग ऑनलाइन रैंडम तरीके से मंगलवार को की जायेगी. इनकी बहाली के लिए 2014 में वैकेंसी निकाली गयी थी. वर्तमान में राजस्व कर्मियों की संख्या 1800 है. फिर भी और कर्मचारियों की जरूरत है. इनकी बहाली जल्द की जायेगी.

वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि बिना सटीक कारण बताए दाखिल-खारिज से जुड़े आवेदन रद्द करने के आरोप में अब तक 33 सीओ निलंबित किये जा चुके हैं. सभी डीएम को जांच करके करके दोषी सीओ पर कार्रवाई करने को कहा गया है.

ट्रांसफर-पोस्टिंग के पुराने विवाद पर मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि उनकी किसी से कोई लड़ाई नहीं है. यह किसी का निजी नहीं, बल्कि सरकारी काम है और सब कानून से चलता है. विभागीय स्तर पर फिर से इसकी समीक्षा की जा रही है. जल्द ही अटके ट्रांसफर-पोस्टिंग हो जाएगी.

बता दें कि बीते दिनों राजस्व और भूमि सुधार विभाग में मंत्री के स्तर से अंचलाधिकारी का तबादला किया गया था. जिसमें पैसे और पैरवी के जरिए मनमाना तबादला का आरोप लगा था. जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने इन तबादलों पर रोक लगा दी थी. रोक लगाने के बाद मंत्री रामसूरत राय काफी नाराज हो गए थे. उन्होंने इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

58 मिनट ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

2 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

2 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

6 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

13 घंटे ago