बिहार: शराब से 2 की मौत…एक की आंखें गई…3 गंभीर, परिजन बोले- साथ बैठकर पी थी शराब

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब का कहर है। छपरा में जहरीली शराब पीने से दो लोगो की मौत हो गई। एक शख्स के आंख की रोशनी चली गई और 3 लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छह लोगों ने एक साथ शराब पी थी। पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द हुआ फिर उल्टियां शुरू हो गईं, सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। घटना पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर जीपुरा गांव की है।

मृतकों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर जीपुरा निवासी रोहित कुमार (25 साल) पिता हरेंद्र प्रसाद और मिंटू कुमार (26 साल) पिता भिखारी साह के रूप में हुई। वहीं आंख की रोशनी गंवाने वाले युवक की पहचान पानापुर के जीपुरा निवासी सुनील कुमार (35 साल) पिता रेमल दास के रूप में हुई है। सभी पीड़ित राज मिस्त्री और मजदूर का काम करते थे।

सोमवार शाम साथ बैठकर पी थी देसी दारू

परिजनों ने बताया कि सभी लोग मकान के निर्माण में काम कर रहे थे। सोमवार के शाम काम खत्म करने के बाद एक साथ देसी शराब पी थी। शाम में सेवन करने के बाद सोमवार की रात सभी को तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उल्टी के साथ पेट दर्द और सीने में दर्द की शिकायत हुई। आनन-फानन में इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। यहां दो लोगो की मौत हो गई।

शव का नहीं हुआ पोस्टमार्टम

शराब पीने वाले एक व्यक्ति की आंख की रोशनी चली गई है। तीन लोगों की हालत गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया। आशंका है कि पुलिस के डर से इन लोगों ने लाश का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों की जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पिछले 5 दिनों 5 लोगों की मौत

बता दें कि पानापुर क्षेत्र में बीते 5 दिनों में संदेहास्पद हालात में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले विगत 31 जुलाई रविवार को पानापुर के भोरहो निवासी शिक्षक संजीव राम की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले भोरहो निवासी सत्येंद्र नट का भी संदेहास्पद मौत हुई। इनका भी पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

59 मिनट ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

2 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

2 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

6 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

13 घंटे ago