पटना में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव बोले- ‘दोषी अधिकारी पर होगी कार्रवाई’

बिहार की राजधानी पटना में टीचर भर्ती की मांग करने वाले अभ्यर्थियों पर SDM द्वारा लाठीचार्ज के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा- “हमारी जिलाधिकारी से बात हुई हमने वो तस्वीर देखी है. स्टूडेंट्स से प्रार्थना है कि थोड़ा इंतजार कीजिए. ये आपकी सरकार है और सब लोगों से बात भी कर रहे हैं. हम लोग गंभीर हैं और जांच कमेटी बन गई है. इसमें शीघ्र कार्रवाई होगी.”

डिप्टी सीएम ने कहा ” हम बीजेपी के लोग नहीं है केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं. रोजगार औऱ नौकरी की दिशा में काम हो रह हैं. बिहार के छात्र और छात्राओं के लिए काम करना है.” तेजस्वी यादव ने कहा – “ऐसा नहीं होना चाहिए था. DM से बात हुई जांच कमिटी बना दी गई है. इस मामले को लकेर हम गंभीर है. युवाओं को घबराने की जरूरत नहीं.” वहीं पटना के जिलाधिकारी ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. APB से बात करते हुए पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा “एडीएम पर कार्रवाई होगी.”

राष्ट्रीय ध्वज लिए छात्र की पिटाई

इसके अलावा तेजस्वी यादव के दफ्तर के ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट कर बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया- “माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने पटना जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की. DM ने पटना Central SP और DDC के नेतृत्व में एक जाँच कमेटी का गठन किया है कि ADM ने अभ्यर्थियों पर स्वयं लाठीचार्ज क्यों किया, ऐसी क्या नौबत थी?दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कारवाई होगी.”

तीन साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा- प्रदर्शनकारी

बता दें पटना में टीचर की भर्ती के लिए सातवें चरण की बहाली को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने डाक बंगला चौराहा को जाम किया. इसी बीच एक अभ्यर्थी राष्ट्रीय ध्वज लेकर विरोध करने पहुंच गया. फिर पुलिस और एडीएम ने उसकी पिटाई की. पिटाई से वह घायल हो गया. इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तीन साल से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा और सरकार नौकरी देने के वादे कर रही है.

बिहार के विभिन्न जिले के शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी और एसटीईटी पास अभ्यर्थी पटना पहुंचे और नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा करना प्रारंभ कर दिए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इधर, पुलिस प्रशासन ने इन अभ्यर्थियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी.

प्रदर्शकारियों का आरोप है कि सरकार पिछले तीन से चार साल से केवल आश्वासन दे रही है. अब तक कुछ नहीं हुआ. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी, अब वे उप मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे पहले कहते थे कि सरकार बदलिए, अब तो सरकार भी बदल गई. अब हमलोग कब तक इंतजार करें.

Avinash Roy

Recent Posts

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

7 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

14 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

18 घंटे ago