शिवसेना का दावा; नीतीश ने तूफान खड़ा कर दिया, जो BJP को चुनौती दे सकता है

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

शिवसेना ने गुरुवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर तूफान खड़ा कर दिया है और अगर यह तूफान चक्रवात में बदल जाये, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में एक संपादकीय में कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि भाजपा ने उनकी पार्टी जदयू को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ संबंध तोड़ कर पलटवार किया.

शिंदे पर भी निशाना

मराठी दैनिक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा, जिन्होंने जून में शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत कर दी थी. उन पर तंज कसते हुए अखबार में कहा गया है कि उन्होंने दिल्ली के सामने ‘‘घुटने टेक दिये. संपादकीय में कहा गया है कि उन्हें (शिंदे को) यह समझना चाहिए कि कुमार ने दिखा दिया कि वह इसके बिना जीवित रह सकते हैं. शिवसेना ने आगे कहा कि कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद के बीच की दरार अब खत्म होनी चाहिए. संपादकीय में लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव की भी प्रशंसा की गयी है, जिन्होंने 2020 में राजद के विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व किया.

अखबार ने उन्हें बिहार का “युवा और लोकप्रिय” नेता बताया, जिन्होंने तत्कालीन भाजपा-जदयू गठबंधन को चुनौती दी थी. राजद और जदयू 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरे थे. कुमार और लालू प्रसाद के संबंधों में पिछले चार दशकों में कई उतार-चढ़ाव देखे गये हैं. नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजद से हाथ मिलाने के लिए भाजपा नीत एनडीए छोड़ दिया था. शिवसेना के संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का समर्थन करके जदयू को अस्थिर करने की कोशिश की और यह महसूस करने के बाद कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ लिया.

अखबार ने लिखा है “नीतीश कुमार ने तूफान खड़ा कर दिया है. अगर यह एक चक्रवात में बदल जाता है, तो यह भाजपा के लिए एक चुनौती बन सकता है. इसने कहा कि समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की भूमि बिहार में राजनीतिक क्रांति के नतीजे पूरे देश में महसूस किये जाते हैं और राज्य में नया राजनीतिक गठजोड़ 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम को बदल सकता है. बिहार से लोकसभा में 40 सांसद आते हैं, जो उत्तर प्रदेश (80), महाराष्ट्र (48) और पश्चिम बंगाल (42) के बाद चौथे स्थान पर है.

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago