सरकार बनने के बाद पहली बार राजद सुप्रीमो लालू से मिले ललन सिंह, बोले- 2024 में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव से दिल्ली में मिले। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को संबंधोति करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू से आशीर्वाद लिए हैं कि 2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इसके लिए रणनीति बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि 2024 के चुनाव में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मुंह के बल गिराएंगे।

ललन सिंह ने मीडिया के सवाल को जवाब देते हुए कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार, झारखंड और पश्चम बंगाल में 40 सीटों का नुकासान पहुंचाया जाएगा। इसके लिए हम लोग कोशिश में लगे हैं। हांलाकि उन्होंने साफ तौर पर तो नहीं कहा, लेकिन बोलने के लहजे से लग रहा था कि इन राज्यों में 40 सीटों के नुकसान से भाजपा की सरकार बनने में अड़चने आएंगी। इसका देश की सियासत पर बड़ा असर पड़ेगा।

वहीं बिहार में महागठबंधन के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि इसमें सभी पार्टी का एक मत है। सभी मिलकर काम करेंगे। सरकार चलने में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएगी। सीपीआई और माले भी समर्थन में हैं। वहीं उन्होंने रोजगार के सवाल पर कहा कि यह सरकार से जुड़ा हुआ है। डिप्टी सीएम तेजस्वी ने इस पर कह चुके हैं। हम पार्टी की बातों को रखते हैं। हमसे सगंठन पर सवाल पूछिए।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago