बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ और भाजपा सरकार से बाहर हो गयी. महागठबंधन की ओर से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गये और भाजपा अब बिहार में विपक्षी दल बन गयी. बिहार में जब 2020 में एनडीए की सरकार बनी तो नीतीश कैबिनेट में शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्रालय सौंपा गया. शाहनवाज हुसैन ने अब बेहद भावुक होकर अपने कार्यकाल को याद किया है.
सरकार बदल जाने के बाद शाहनवाज हुसैन बेहद भावुक हुए. उन्होंने कहा कि बेहद इमानदारी से यहां नीतीश कुमार के साथ काम कर रहा था. जितनी ताकत थी, वो मैं लगा रहा था. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि फरवरी में हम मंत्री बने ही थे. नीतीश जी के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में काम किया था. यहां भी जब उद्योग मंत्रालय दिया गया तो काफी उर्जा के साथ काम कर रहे थे. खुद भी उन्होंने कई बार इसकी प्रशंसा भी की थी.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज भी हमने इनवेस्टर भवन का दिल्ली में उद्घाटन किया. हम काम में लगे थे. हमें तबतक कोई ऐसा अंदाजा नहीं था कि बिहार की सियासत में क्या होने वाला है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के नौजवानों की आंखों में उम्मीद की किरण थी. वो जो देख रहे थे, उद्योग और रोजगार… इसके लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे थे. पूरे देश में घूम-घूमकर इनवेस्टर के पास जा रहे थे. कोई दिक्कत भी नहीं थी. उनसे कह रहे थे कि एक बार तो आइये बिहार में… और बेचिए ही नहीं बल्कि बनाइये भी बिहार में. ये नारा बुलंद कर रहे थे.
शाहनवाज बोले कि बुनकर दिवस पर कार्यक्रम हुआ और डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री के पास बैठे रहने पर भी आभास नहीं हुआ. वो जूट का गुलदस्ता जो उद्योग मंत्री बनने पर उन्हें दिया था, वो आखिरी ही बनकर रह गया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए दिल्ली में था. कोई कह भी रहा था तो विश्वास नहीं हो रहा था. आश्चर्य है कि मैंने फ्लाइट से जब टेकऑफ किया तो उद्योग मंत्री के तौर पर लेकिन लैंड किया तो पता चला कि सरकार ही नहीं रही.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में इनवेस्टर भवन का उद्घाटन किया. पटना में भी इंदिरा भवन में काफी अच्छा बन रहा है. एक से दो महीने में वो बनकर तैयार हो जाएगा. नये उद्योग मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे. लेकिन मेरी याद तो आएगी… शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हमने उन्हें नहीं छोड़ा. लेकिन वो हमें छोड़कर चले गये. अब मैं केवल एक एमएलसी हूं. बिहारी हूं तो बिहार की आवाज उठाता रहूंगा. पूर्व उद्योग मंत्री बेहद भावुक दिखे. एक डीजिटल न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने ये सब कहा.
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…