समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बुधवार की देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल व मारपीट हुआ। मारपीट की घटना में एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी के स्थिति को नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
दरअसल मामला समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुढ़वा भट्टी चौक की है। जख्मी की पहचान गुड्डू कुमार के रूप में की गई है। मारपीट की घटना के बाद गुरुवार को जख्मी युवक के परिजनों ने हमला करने वाले लोगों के घर पर पहुंच हंगामा व तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही चकमेहसी थाना की पुलिस पहुंच स्थिति को काबू में करने की कोशिश में लगी है। इस दौरान उग्र भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालांकि चकमेहसी थाना अध्यक्ष ने हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। बहरहाल घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के आदेश पर पहुंचे सदर एसडीओ व एसडीपीओ मामले को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं। इस दौरान कुढ़वा गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। स्थानीय थाना की पुलिस स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेने की बात बता रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…