बिहार: सहारा इंडिया के खिलाफ फूटा किन्नरों का गुस्सा, ब्रांच मैनेजर को खींचकर बीच सड़क पर साड़ी ओढ़ाकर नचवाया; 3 घंटे सड़क जाम

सहारा इंडिया द्वारा निवेशको के पैसे ना लौटाने को लेकर एक तरफ निवेशक परेशान है, वहीं अब इसको लेकर किन्नर समाज ने भी हल्ला बोल दिया है। बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को सैकड़ों की तादाद में पहुंचे किन्नरों ने कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जामकर कर मैनेजर को बंधक बना डाला। इसके बाद उसे नचवाया गया। साथ ही साड़ी ओढ़ाया गया।

मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा मेन रोड का है। यहां किन्नरों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। कार्यालय को बंद करा दिया गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जुरन छपरा से लेकर ब्रह्मपुरा तक सड़क पूरी तरह जाम हो गया। कई वाहन इसमें बुरी तरह फंस गए।

3 घंटे से अधिक समय तक किया सड़क जाम

बताया जा रहा है कि 3 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम रहा। जानकारी के अनुसार किन्नरों की टोली कार्यालय के पास पहुंची थी। वे अपने रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नही मिलने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक को बंधक बना लिया। बीच सड़क पर उन्हें गाली दी गई। हाथ पकड़कर उन्हें नचवाया गया। सिर पर साड़ी तक डाल दिया गया।

इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, हंगामे की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने जाम खाली कराने का प्रयास किया। लेकिन, किन्नर नंगा होने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई। हालांकि, पुलिस की ओर से काफी समझाया गया। जिसके बाद मैनेजर को मुक्त किया गया।

किसी का 16 तो किसी का 17 हजार है बाकी

किन्नरों ने कहा कि वे लोग 10 साल से पैसे जमा कर रहे थे। साल 2021 में ही इनका भुगतान करना था। लेकिन, बैंक की तरफ से केवल दौड़ाया जा रहा है। बताया गया कि केवल किन्नर ही नहीं, अन्य लोग भी आक्रोशित हैं। आक्रोशितों ने कहा कि कई बुजुर्ग महिलाओं ने चौका-बर्तन करके पैसे जमा किए थे। ताकि, समय पर उन्हें पैसे काम आए। लेकिन, सबको दौड़ाया जा रहा है। पूछने पर बताया जाता है कि कोर्ट का केस चल रहा है।

किन्नरों ने कहा कि जब केस लंबित था, तो उनसे पैसे क्यों वसूले गए। पैसा वसूली रोकना चाहिए था। लेकिन, पैसे वसूलना जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पैसे नही मिलेंगे तो मैनेजर की पिटाई करके अस्पताल भेजेंगे। लेकिन, पैसे लेकर रहेंगे।

2021 में करना था भुगतान, 2022 के अंतिम तक होगा

इधर, मामले में मैनेजर संजय कुमार झा ने बताया कि 10 वर्ष पहले रुपए जमा कराया गया था। जिसका भुगतान 2021 में करना था। लेकिन, भुगतान अभी लंबित है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में मामला चल रहा है। जिसकी वजह से अभी दिक्कते आ रही है। उन्होंने सबको भरोसा दिलाया कि 2022 के अंत तक सभी का पैसा दे दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

3 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

7 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

8 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

10 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

11 घंटे ago