RJD ने अपना मीडिया पैनल किया भंग, बीजेपी नेताओं को भी गठबंधन पर 3 दिन तक कुछ न बोलने का निर्देश

जेडीयू में मची हलचल के बीच बीजेपी हाईकमान ने अपने नेताओं को 3 दिन तक गठबंधन पर खामोश रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, राष्‍ट्रीय जनता दल ने भी मामले पर चुप्‍पी साध ली है। प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार से हमारी कोई बात नहीं हुई है। हमने किसी को कोई प्रस्‍ताव या निमंत्रण नहीं भेजा है। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि वहां (जेडीयू) में मन बदला है या नहीं हम नहीं जानते लेकिन राजद में कोई मन नहीं बदला है। उन्‍होंने अब इस बारे में पार्टी नेताओं या विधायकों द्वारा कोई बात न किए जाने की बात कही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच राजद ने अगले आदेश तक के लिए अपने मीडिया पैनल को भंग कर दिया है। मीडिया में बोलने के लिए पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव और जगदानंद सिंह को अधिकृत किया है। उधर, जेडीयू विधायक दल दल की बैठक बुलाई गई है। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लल्‍लन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह प्रकरण पर यह बैठक् बुलाई गई है। माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सीएम नीतीश विधायकों से पूरे मामले को लेकर उनकी राय जानेंगे। जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के भविष्‍य को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बीजेपी ने शाहनवाज, रविशंकर प्रसाद को दिल्ली बुलाया

इस बीच खबर है कि बीजेपी ने बिहार के अपने कुछ बड़े नेताओं को दिल्‍ली तलब किया है। दो बड़े नेता बिहार से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ-साथ सांसद रविशंकर प्रसाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें बुलाया गया है। बीजेपी बिहार उत्पन्न राजनैतिक हालात पर चर्चा कर सकती है। इधर सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कहा गया है कि कोई भी नेता गठबंधन के मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। यह भी कहा गया है कि आरसीपी सिंह प्रकरण भी बात नहीं करेंगे इससे तो यही लगता है बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व बिहार के ताजा राजनैतिक हालात पर कोई फैसला लेने पर विचार कर रहा है।

जेडीयू ने सांसदों-विधायकों को पटना बुलाया 

उधर, जदयू ने सभी अपने एमपी, एमएलए/एमएलसी को पटना तलब किया है। उन्हें कहा गया है कि शाम तक हर हाल में पटना पहुंच जाएं। कई जदयू नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि कुछ भी हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि आरसीपी सिंह प्रकरण के बाद उत्पन्न स्थिति पर विचार करने के लिए सब को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सीएम आवास पर उनकी बैठक होने वाली है। ललन सिंह ने टीवी चैनलों को दिए अपने बयान में बीजेपी के प्रति पार्टी की नाराजगी भी मजबूती से उजागर कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

22 मिनट ago

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

1 घंटा ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

8 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

9 घंटे ago