नीतीश कैबिनेट विस्तार में आरजेडी की लिस्ट से भाई वीरेंद्र और अख्तरूल शाहीन का पत्ता कटा

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में आरजेडी कोटे से 16 मंत्री बनने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो विधायक जिनका मंत्री बनना तय था उनका नाम कट गया। इनमें भाई वीरेंद्र और अख्तरुल शाहीन का नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निर्देश पर भाई वीरेंद्र का नाम आखिरी पलों में काटा गया है। हालांकि इसका कोई कारण सामने नहीं आया है।

बिहार में जिस दिन खेला हुआ था और सरकार बदली, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि भाई वीरेंद्र को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल शाहीन का नाम भी तब से ही संभावित मंत्रियों की लिस्ट में चल रहा था। मगर सोमवार रात को इन दोनों नेताओं को लिस्ट से आउट कर दिया गया।

इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि राजनीति में कभी भी कुछ हो सकता है। इसलिए आखिरी टाइम में कुछ भी उलटफेर संभव है। भाई वीरेंद्र पटना जिले की मनेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे अभी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के लिस्ट से नाम कट जाने के दोनों नेता दुखी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

13 घंटे ago