शराब माफिया से मिली रिश्वत बांटने को लेकर आपस में भिड़ी पटना पुलिस, पांच सिपाही सस्पेंड, जेल भेजे गए

बिहार में हाल के दिनों में छपरा और वैशाली में जहरीली शराब से मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पटना में पैसे लेकर शराब तस्कर को पुलिसकर्मियों द्वारा छोड़े जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. राजधानी के दीदारगंज चेक पोस्ट पर 7 अगस्त को शराब तस्कर फिरोज आलम को पुलिसकर्मियों ने 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के बाद शराब तस्कर को छोड़ने के लिये मोल जोल होने लगा. मामला 30 हज़ार पर सेटल हो गया और उसे छोड़ दिया गया.

इसी बीच पुलिसकर्मियों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ा और तस्कर ने ही गुप्त सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दे दी. पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस पूरे मामले की जांच करवाई तब मामला सही पाया गया. एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए 5 सिपाहियों विजय पासवान ,अमरेंद्र कुमार, राज कुमार, लक्ष्मण कुमार और विशाल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इन सभी पर अलग से विभागीय कार्रवाई भी चलाने का निर्देश दिया गया है.

इन पांचों सिपाहियों के साथ ही पुलिस ने तस्कर अफरोज और दलाल प्रमोद कुमार और गुगल पे से सिपाही को 10000 रुपए देने के आरोप में विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया. विकास को भी जेल भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा इस मामले में एक स्कूटी, 20 बोतल विदेशी शराब के साथ ही लक्ष्मण के पास से 10000 नगद जब्त किया गया है. मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब तस्कर से एक सिपाही ने 10000 रुपए मांगकर खुद रख लिया.

सिपाहियों ने शराब तस्कर को छोड़ने के 50 हजार रुपए की डिमांड की थी लेकिन सौदा 39 हज़ार में तय हुआ था. एक सिपाही को जब इस बात का पता चला कि लक्ष्मण ने 10 हज़ार गुगल पे करके ले लिया लेकिन 10000 का हिसाब सिपाहियों को नहीं दिया तब इसी रकम को लेकर पांचों में विवाद पैदा हो गया. फिर तस्कर की पिटाई कर दी, जिसके बाद तस्कर ने ही पुलिस के आलाधिकारियों को सभी हकीकत बयां कर दी.

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

2 घंटे ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

4 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

5 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

11 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

12 घंटे ago