आरसीपी सिंह पर जेडीयू द्वारा लगाए गए बेहिसाब प्रॉपर्टी बनाने के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेज प्रताप ने आरसीपी सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिसका पतना होना शुरू हो जाता है, वो अपने आप उजागर होने लगता है। इन लोगों ने पूरी भ्रष्टाचार किया है। तेज प्रताप ने पटना में आरजेडी महागठबंधन के महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ रविवार को निकाले गए प्रतिशोध मार्च के दौरान ये बयान दिया।
तेज प्रताप यादव से जब आरसीपी सिंह पर जमीन खरीद से संबंधित आरोपों पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि आप लोग देख ही रहे हैं जिसका पतन होना शुरू हो जाता है, वो अपने आप उजागर होने लगता है। इन लोगों ने पूरी तरह भ्रष्टाचार करने का काम किया। नौजवान इधर उधर भटक रहा है, इसीलिए हम लोग मार्च निकाल रहे हैं।
इसके अलावा लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरसीपी सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को बिहार को लूटने की छूट दे रखी थी। आरसीपी सिंह की लूट की कथा सुनकर जनता दंग रह गई।
बता दें कि जेडीयू कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने आरसीपी सिंह को हाल ही में कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने पार्टी में रहते हुए बेहिसाब संपत्ति अपने और अपने परिवार के नाम की। इसके सबूत भी हैं। पार्टी ने उनसे तुरंत इस मामले पर जवाब मांगा। हालांकि, शनिवार देर शाम आरसीपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बीते सवा साल से उनके साथ राजनीति हो रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…