रेलवे अपने हर कर्मचारी को देगा तिरंगा झंडा, वेतन से काटेगा 38 रुपये, कर्मियों ने जताई नाराजगी

स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 से 15 अगस्त तक हर घर झंडा अभियान योजना (Har Ghar Tiranga Yojana)का क्रियान्वयन होगा और प्रत्येक रेलकर्मी (Railway Employees)अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराएंगे. इसके लिए रेलवे (Railway)अपने कर्मचारियों को घर में तिरंगा झंडा (Tricolor Flag) फहराने के लिए देगा और उसके एवज में उनके वेतन (Salary) से प्रति झंडा 38 रुपये वसूलेगा. रेलवे (Indian Railways)का यह आदेश यूनियन नेताओं को पसंद नहीं आ रहा है और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया है.

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के कर्मियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है. संघ के मंत्री चंदन सिंह ने कहा कि रेलकर्मी खुद राष्ट्रभक्त हैं और अपने पैसे से स्वयं तिरंगा खरीदेंगे. उन पर यह नियम न थोपा जाए. वहीं इस आदेश को लेकर जोनल महामंत्री आरपी सिंह ने भी कहा है कि स्टाफ बेनीफिट फंड से झंडा खरीदा जाए लेकिन इसके लिए हमारे वेतन से पैसे ना काटा जाए. जानकारी के मुताबिक रेलवे कर्मियों को बांटा जाने वाला तिरंगा एक निजी एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी जोनल महाप्रबंधक, कारखाना, आरपीएफ और अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर सबको अपने अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने का निर्देश दिया है. इस तिरंगे की खरीदारी स्टाफ बेनीफिट फंड (कर्मचारी लाभ कोष) से की जानी है और बाद में रेलकर्मियों के खाते से काटे गए पैसे कर्मचारी लाभ कोष में ही भेजा जाना है, लेकिन कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं.

बता दें कि रेलकर्मियों को बांटे जानेवाले झंडे की कीमत बीजेपी के दफ्तर में 20 रुपये है, जबकि प्रधान डाकघर में इसे 25 रुपये में खरीदा जा सकता है. स्वयं सहायता समूह भी इस झंडे को लोगों को 20 रुपये में उपलब्ध करा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

6 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

6 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

6 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago