बिहार: पुजारी की निर्मम हत्या, सिर काटकर मां काली को चढ़ाया

बिहार के बेतिया जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हत्यारों ने मंदिर के एक पुजारी की हत्या के बाद उसका सिर काटकर काली माता के मंदिर में चढ़ा दिया। वहीं इस खौफनाक हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल बेतिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामजानकी मठिया बकुलहर में अपराधियों ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी रुदल प्रसाद वर्णवाल (55) का सिर काट चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा काली मंदिर में रख दिया है। बुधवार की सुबह लोग काली मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर के गेट पर कटा सिर देख सन्न रह गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। दोनों मंदिरों की आपस में दूरी करीब तीन किलोमीटर है। दोनों मंदिर गांव से कुछ दूरी पर सरेह में है।

ग्रामीणों ने बताया कि बकुलहर रामजानकी मंदिर के पुजारी गूंगे थे। वे करीब 10 साल से मंदिर में पूजा पाठ करते थे। पूजा पाठ के सिवा उनको किसी से कोई मतलब नहीं रहता था। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात मंदिर परिसर में सोए थे। अपराधी छत के रास्ते से प्रवेश कर उनका सिर काट लेकर चले गए। घटनास्थल पर अपराधियों का एक चप्पल छुटा है। घटना की सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष राज रूप राय व चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दिए है। पुलिस दोनों जगहों से कटे सिर व धड़ को कब्जे में ले ली है।

बकुलहर के ग्रामीण प्रदीप कुमार, अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार की सुबह लोग राम जानकी मंदिर की ओर गए तो वहां सन्नाटा पसरा था। संदेह होने पर मंदिर में झांके तो बरांदा में खून पसरा दिखा। पुजारी का धड़ भी वही चौकी पर पड़ा था। इसी बीच सूचना मिली की पिपरा के काली मंदिर में उनका सिर रख गया है। दोनों मंदिरों के समीप लोगों की भारी भीड़ जुटी है। घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा हैं। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चनपटिया थाना ध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

34 मिनट ago

बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को HC का नोटिस, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप

बिहार की राजनीति में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। Patna High Court ने पक्ष…

2 घंटे ago

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

3 घंटे ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

9 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

10 घंटे ago